फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   बरौला हादसे में घायल सूरज की हालत नाजुक

बरौला हादसे में घायल सूरज की हालत नाजुक

Thu, 17 Jan 2019 01:54 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 17 Jan 2019 01:54 AM IST
विज्ञापन
बरौला हादसे में घायल सूरज की हालत नाजुक
क्राइम न्यूज, अमर उजाला, अलीगढ़
विज्ञापन


ऊपरकोट में मंगलवार देर रात को बारातियों और गैर समुदायों के युवकों के बीच हुए विवाद का असर बुधवार सुबह भी देखने को मिला। लड़की और लड़का पक्ष के लोगों ने पुन: विवाद की आशंका को देखते हुए सुबह वर-वधू के फेरों की रस्म होने के बाद आनन-फानन अन्य रस्मों की अदायगी की गई। लगभग 8:30 बजे लड़की पक्ष ने बेटी सहित बारात को विदा कर दिया।

इधर, विवाद की आशंका को देखते हुए पुलिस बल विदाई समारोह के दौरान भी बारहसैनी धर्मशाला के पास जमा रहा। इसके साथ ही देहली गेट पुलिस ने लड़की के मामा की तहरीर एक दर्जन लोगों के खिलाफ अज्ञात में मुकदमा दर्ज किया गया। पुलिस अज्ञातों को चिह्नित करने में जुटी हुई है। धर्मशाला के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगाला जा रहा है। मामला दो समुदायों के बीच का होने के कारण राजनीतिक संगठन भी कार्रवाई करने को लेकर जोर दे रहे हैं। इसके चलते पुलिस भी इस मामले को जल्द से जल्द निपटाने की फिराक में हैं।
विज्ञापन


यह थी घटना
शहर कोतवाली क्षेत्र के ऊपरकोट स्थित बारहसैनी धर्मशाला में नगला मसानी, नई आबादी के धोवी घाट मोहल्ला की युवती का शादी समारोह चल रहा था। बारात महानगर के डेरी वाली गली, जलालपुर से आई थी। बारात चढ़ने के दौरान एक गैर सांप्रदाय का युवक स्कूटी लेकर आया। उसकी रास्ता देने को लेकर बारातियों से कहासुनी-गालीगलौज हो गई। विवाद के बाद युवक अपने एक दर्जन साथियों के साथ बारहसैनी धर्मशाला पहुंच गया। उन्होंने गालीगलौज करते लाठी-डंडों से मारपीट शुरू कर दी। बचाव में लड़की पक्ष की ओर से भी पथराव होने लगा। इसमें लड़की की नानी और एक बच्ची सहित चार अन्य लोगों को चोटेें आईं थीं। आरोप है कि युवकों ने लूटपाट भी की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed