फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   लापता लक्ष्मी के परिजनों का पता नहीं

लापता लक्ष्मी के परिजनों का पता नहीं

Sun, 06 Jan 2019 02:14 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 06 Jan 2019 02:14 AM IST
विज्ञापन
लापता लक्ष्मी के परिजनों का पता नहीं
क्राइम न्यूज, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


तीन वर्ष पहले परिजनों से बिछड़ी एक बालिका के परिजनों का पता नहीं लग पा रहा है। बालिका का पता लगाने के लिए उत्तराखंड के अल्मोड़ा की बाल कल्याण समिति ने अलीगढ़ में उड़ान सोसायटी द्वारा संचालित चाइल्ड लाइन से संपर्क किया है। जिसके बाद अब स्थानीय स्तर पर बालिका के परिवार का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।

चाइल्ड लाइन के डॉ. ज्ञानेंद्र मिश्रा ने बताया कि अल्मोड़ा की समिति ने अलीगढ़ के पीपल नगला निवासी बालिका लक्ष्मी के विषय में पता लगाने के लिए संपर्क किया है। बालिका मई 2016 से उधम सिंह नगर और 2017 से अल्मोड़ा के राजकीय शिशु बाल गृह में रह रही है। 10 वर्षीय बालिका अपने पिता का नाम राजू, मां का नाम मीना बता रही है।
विज्ञापन


छोटी बहन गुनगुन और एक चाचा का नाम कमल प्रकाश बता रही है। लक्ष्मी के अनुसार उसके पिता अलीगढ़ में रिक्शा चलाते थे। बाद में किसी फैक्ट्री में काम करने लगे। वह अपने परिवार के साथ दिल्ली अपनी बुआ कमलेश के घर जा रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


रास्ते में भाई पानी लेने, पिता खाना लेने उतरे। तभी से बिछड़ गई। बालिका के विषय में अधिक जानकारी चाइल्ड लाइन के निदेशक ज्ञानेंद्र मिश्रा के मोबाइल नंबर 7011738402 पर हासिल की जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed