{"_id":"5c2bc0c6bdec2256c45536b6","slug":"181546371270-aligarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"देहली गेट में करंट से राजमिस्त्री की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
देहली गेट में करंट से राजमिस्त्री की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्राइम न्यूज, अमर उजाला, अलीगढ़।
महानगर के जलालपुर में एक राजमिस्त्री की मकान की चिनाई के दौरान कन्नी बिजली के नंगे तार से लगने के कारण मौत हो गई। कन्नी बिजली के तार से लगते ही शरीर में करंट दौड़ पड़ा। राजमिस्त्री ने मौके पर ही तड़पकर दम तोड़ दिया। हादसे की सूचना पाकर पुलिस और राजमिस्त्री के परिजन भी मौके पर पहुंच गए।
आयूब (45) पुत्र अब्दुल जमील निवासी सराय रहमान, बन्नादेवी मंगलवार को देहली गेट के जलालपुर में स्थित शाहिद के निर्माणाधीन भवन की चिनाई करने गया था। आयूब घर की चिनाई कर ही रहा था कि अचानक उसके हाथ में लगी कन्नी नंगे बिजली के तार से लग गई।
कन्नी के तार से लगते ही राजमिस्त्री के शरीर में करंट दौड़ पड़ा। उसने मौके पर ही तड़पकर दम तोड़ दिया। इससे साथ में काम कर रहे लोगों ने शोर मचा दिया। मौके पर भीड़ जमा हो गई। भवन स्वामी की सूचना पर पुलिस भी पहुंची गई। पुलिस राजमिस्त्री को मलखान सिंह जिला अस्पताल में लेकर गई।
विज्ञापन
जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इधर, सूचना पर राजमिस्त्री के परिजन भी मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर दोपहर बाद परिजनों के सुपुर्द किया। राजमिस्त्री की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। पत्नी तारा पति की मौत से बदहवाश हो गई। तारा ने बताया कि उनके दो बेटे और दो बेटियां हैं। परिवार की अर्थिक स्थिति भी ठीक नहीं हैं।
राजमिस्त्री की मौत करंट लगने से हुई है। इस मामले में किसी के खिलाफ कोई तहरीर परिजनों ने नहीं दी है।
- इंस्पेक्टर, देहली गेट