{"_id":"5c0c28d1bdec22419130290c","slug":"181544300753-aligarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहीद इंस्पेक्टर सुबोध के परिजनों को दी आ र्थिक सहायता","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शहीद इंस्पेक्टर सुबोध के परिजनों को दी आ र्थिक सहायता
Updated Sun, 09 Dec 2018 01:55 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला अलीगढ़।
पिछले दिनों बुलंदशहर में हुई हिंसा के दौरान उग्र भीड़ की ओर से की गई फायरिंग में गोली लगने से शहीद हुए इंस्पेक्टर सुबोध के परिजनों को अलीगढ़ पुलिस ने 11 लाख की आर्थिक सहायता राशि प्रदान की।
साथ ही परिजनों को आश्वासन दिया कि इस दुख की घड़ी में पूरा पुलिस परिवार उनके साथ खड़ा है। शहीद सुबोध का परिवार शनिवार दोपहर को पुलिस लाइन स्थित एसएसपी ऑफिस पहुंचा। यहां एसएसपी अजय कुमार साहनी ने परिजनों को 11 लाख रुपये की सहायता राशि सुपुर्द की।
एसएसपी ने इंस्पेक्टर सुुबोध के शहादत पर दुख जताते हुए कहा कि पूरे पुलिस परिवार को उनके जाने का दुख है। मगर, गर्व भी है कि एक पुलिसकर्मी नौकरी के दौरान समाज की रक्षा करते हुए शहीद हुआ है।
विज्ञापन
साथ ही उन्होंने परिवार को आश्वासन दिया कि इस दुख की घड़ी में हम सभी आपके साथ हैं। परिवार ने जनपद के सभी पुलिसकर्मियों को सहायता राशि के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया। इस दौरान शहीद की पत्नी और दोनों बेटों सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
पुलिसकर्मियों ने वेतन कटाकर की आर्थिक मदद
एसएसपी ने मीडिया को बताया कि सहायता राशि में जनपद के सभी पुलिसकर्मियों ने योगदान दिया। उन्होंने एक या कईयों ने एक से अधिक दिन की तनख्वाह पीड़ित परिवार को दी। परिवार के साथ सरकार ही नहीं बल्कि पूरा पुलिस महकमा भी साथ खड़ा है। इस दौरान एसपी क्राइम आशुतोष द्विवेदी, एसपी सिटी अतुल श्रीवास्तव, एसपी देहात मणीलाल पाटीदार आदि अधिकारी मौजूद रहे।