फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   ट्रेन की चपेट में आने से दो युवकों की मौत

ट्रेन की चपेट में आने से दो युवकों की मौत

Fri, 02 Nov 2018 02:40 AM IST
Updated Fri, 02 Nov 2018 02:40 AM IST
विज्ञापन
ट्रेन की चपेट में आने से दो युवकों की मौत
क्राइम न्यूज, अमर उजाला, अलीगढ़
विज्ञापन

महानगर के थाना बन्नादेवी क्षेत्र में रहने वाले दो दोस्तों की बुधवार देर रात ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। पुलिस ने दोनों के शव का पोस्टमार्टम करा गुरुवार को परिजनों को सौंप दिया है।

नदीम पुत्र नईम निवासी सराय रहमान और जावेद निवासी न्यू आवादी बरौला दोनों दोस्त थे।

बुधवार को नदीम जावेद के घर बरौला जाफराबाद गया था। दोनों ने साथ खाना खाया। इसके बाद देर रात टहलने के लिए रेलवे लाइन के सहारे निकल गए। बातों में दोनों को पता ही नहीं चला कि पीछे से ट्रेन आ रही है। ट्रेन की चपेट में आने से दोनों की मौत हो गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। बुधवार रात शिनाख्त न होने के कारण पुलिस ने दोनों शवों को मोर्चरी में रखवा दिया। गुरुवार को पुलिस ने परिजनों को दोनों की मौत की सूचना दी। सूचना पाकर परिवार में कोहराम मच गया। नदीम घर में चार भाइयों में सबसे बड़ा था। परिवार के लालन-पालन की जिम्मेदारी उस पर ज्यादा थी। पुलिस ने गुरुवार ़को पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed