{"_id":"5b047fb54f1c1b334d8b5230","slug":"181527021493-aligarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रिश्तेदारी में आए दंपती को खिरनी गेट पर लूटा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रिश्तेदारी में आए दंपती को खिरनी गेट पर लूटा
Updated Wed, 23 May 2018 02:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्राइम न्यूज, अमर उजाला, अलीगढ़।
महानगर के सासनी गेट के घनी आबादी वाले इलाके खिरनी गेट पर सोमवार की देर रात बाइकर्स ने तमंचे के बल पर मथुरा निवासी एक महिला से पर्स व मोबाइल फोन लूट लिया। वह एक गेस्ट हाउस में आयोजित कार्यक्रम में शरीक होकर अपनी पति के साथ वापस लौट रही थी। तभी पीछे लगे बाइक सवार बदमाशों ने इस वारदात को अंजाम दिया।
मथुरा के कृष्णा नगर कॉलोनी बिड़ला मंदिर के संदीप शर्मा अपनी पत्नी श्वेता शर्मा की यहां पक्की सराय ब्रह्मनपुरी निवासी शिमला फोटो स्टूडियो के स्वामी श्यामसुंदर शर्मा के यहां रिश्तेदारी है।
श्यामसुंदर शर्मा ने यहां सासनी गेट ज्ञान गेस्ट हाउस पर एक कार्यक्रम आयोजित किया था। संदीप व श्वेता इस कार्यक्रम में भाग लेने के बाद रात करीब साढ़े 11 बजे जब वापस पक्की सराय ब्रह्मनपुरी जा रहे थे तो रास्ते में खिरनी गेट के निकट दो बाइकर्स आए।
विज्ञापन
एक बदमाश ने तमंचा दिखाकर श्वेता से रुपयों भरा पर्स व कीमती मोबाइल फोन लूट लिया। पर्स में छह हजार रुपये थे। शोर मचने से पहले ही बदमाश वहां से भाग गए। मौके पर पुलिस भी पहुंची, लेकिन बदमाशों का कोई पता नहीं चला। घटना की रिपोर्ट दर्ज करने के लिए तहरीर दे दी गई है।