{"_id":"5afb453c4f1c1bcf408b5a1f","slug":"181526416700-aligarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रसलगंज के हिस्ट्रीशीटर ने दिव्यांग को पीटा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रसलगंज के हिस्ट्रीशीटर ने दिव्यांग को पीटा
Updated Wed, 16 May 2018 02:08 AM IST
विज्ञापन
क्राइम न्यूज, अमर उजाला, अलीगढ़।
थाना बन्ना देवी अंतर्गत मोहन लाल गौतम जिला महिला चिकित्सालय के बाहर फल की ढकेल लगाने वाले एक दिव्यांग फल विक्रेता को सराय रहमान में रहने वाले एक हिस्ट्रीशीटर ने मामूली सी बात पर जमकर पीटा। दिव्यांग के पुलिस से गुहार करने के बाद भी मौके पर पहुंची पुलिस ने हिस्ट्रीशीटर को डांट डपट दिया। कोई ठोस कार्रवाई नहीं की। इससे आसपास के ढकेल वालों में रोष है।
नई बस्ती के स्कूल नंबर पांच के पास रहने वाला दिव्यांग विपिन जिला महिला अस्पताल के सामने ढकेल लगाता है। गत दिवस सराय रहमान में रहने वाला एक हिस्ट्रीशीटर बदमाश विपिन के पास आया और 50 रुपये के खुले मांगे।
विपिन ने असमर्थता जाहिर की तो हिस्ट्रीशीटर ने उसका गल्ला उठाकर पटक दिया कहा कि खुले पैसे होने पर भी क्यों मना कर रहा है। इसका विरोध किया तो हिस्ट्रीशीटर ने दिव्यांग के साथ मारपीट कर डाली। अन्य लोगों ने रोका तो हिस्ट्रीशीटर जान से मारने की धमकी देकर चला गया।
विज्ञापन
इसकी शिकायत करने दिव्यांग पुलिस चौकी रसल गंज पहुंचा तो वहां से साथ आए दरोगा ने भी हिस्ट्रीशीटर को डांट डपट कर छोड़ दिया। दिव्यांग ने कहा कि वह लिखित में शिकायत देने को तैयार है, लेकिन पुलिस ने दिव्यांग विपिन की बात नहीं सुनी। पुलिस के इस रुख को लेकर वहां पर अन्य ढकेल वालों में रोष है।