{"_id":"5ccb560bbdec22074c261962","slug":"171556829707-aligarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आयुष्मान फर्जीवाड़े में मुकदमा दर्ज करने के निर्देश","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
आयुष्मान फर्जीवाड़े में मुकदमा दर्ज करने के निर्देश
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
चंडौस क्षेत्र के आरकेएमएस हास्पिटल में आयुष्मान भारत योजना के तहत फर्जी तरीके से मरीजों को भर्ती कर सरकारी पैसा हड़पने के मामले में प्रमुख सचिव चिकित्सा एवं स्वास्थ्य ने आरोपी के खिलाफ धारा 420 के तहत रिपोर्ट दर्ज कराने के निर्देश दिए हैं। साथ ही मामले की जांच करने वाली टीम को भी लखनऊ बुलाया गया है।
कार्यवाहक सीएमओ डॉ. पीके शर्मा ने बताया कि फरवरी महीने में जिले में कुल 859 मरीजों के आयुष्मान भारत योजना का लाभ दिया गया था। इसमें अकेले चंडौस के आरकेएमएस हास्पिटल में ही योजना के 700 लाभार्थी थे। जब यह मामला विभाग के समक्ष आया तो आंकड़े खटक रहे थे। विभागीय जांच में पता चला कि यहां पर इधर उधर से सामान्य मरीजों को जबरन अस्पताल लाया जाता और कुछ समय भर्ती दिखाकर उनके नाम पर पैसे क्लेम कर लिए जाते। डॉ. शर्मा ने बताया कि जांच में दोषी पाए जाने के बाद अस्पताल को आयुष्मान भारत के पैनल से बाहर कर दिया गया।
साथ ही पूरी जांच रिपोर्ट तैयार कर शासन को भेज दी गई। इसके बाद प्रमुख सचिव की ओर से आरोपी अस्पताल के खिलाफ धारा 420 के तहत रिपोर्ट दर्ज कराने के निर्देश दिए गए हैं। टीम को भी लखनऊ बुलाया है।