फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   निकिल पॉलिश फैक्ट्री में लगी आग

निकिल पॉलिश फैक्ट्री में लगी आग

Tue, 19 Feb 2019 02:10 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 19 Feb 2019 02:10 AM IST
विज्ञापन
निकिल पॉलिश फैक्ट्री में लगी आग
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन

महानगर के बन्नादेवी थाना क्षेत्र के इंडस्ट्रियल एरिया में स्थित हरिसन लॉक वालों की निकिल पॉलिश फैक्ट्री में रविवार देर रात को आग लग गई। आग लगने से पड़ोसियों में हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस और फैक्ट्री मैनेजर ने आग पर काबू पाया। फैक्ट्री मैनेजर के अनुसार आग शार्ट सर्किट होने की वजह से लगी थी।
आग से फैक्ट्री के अंदर रखे प्लास्टिक के टैंक और कुछ अन्य सामान जलकर खाक हो गए। हरिसन लॉक फैक्ट्री मैनेजर संदीप शर्मा ने बताया फैक्ट्री उमंग मोगा पुत्र अनिल मोगा निवासी दिल्ली की है। संदीप शर्मा ने बताया कि वह हर रोज की तरह रविवार को फैक्ट्री मजदूरों की छुट्टी कर शाम पांच बजे फैक्ट्री को बंद करके गए थे।
विज्ञापन


रात 11 बजे करीब फैक्ट्री में आग लगने से धुआं उठाता देख पड़ोसियों ने फोन कर सूचित किया। मौके पर पहुंच फैक्ट्री का ताला खोलकर आग पर काबू पाया गया। इधर, पुलिस को भी सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने भी आग बुझाने में कड़ी मशक्कत की। संदीप के अनुसार फैक्ट्री में पानी गर्म करने के लिए बड़ा प्लास्टिक टैंक लगा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसमें पानी गर्म करने का हीटर लगा रखा है। रात के समय हर रोज पानी गर्म करने को हीटर चालू छोड़ा जाता है। रविवार को इसमें शार्ट सर्किट होने के कारण टंकी में आग लग गई। इससे फैक्ट्री में रखा अन्य प्लास्टिक का सामान भी खाक हो गया।


आईटीआई चौकी राहुल कुमार के अनुसार घटना में सिर्फ माल की हानि हुई है। किसी भी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है। न ही फैक्ट्री संचालक की ओर से किसी के द्वारा आग लगाने की आशंका जाहिर की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed