फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   अनम हत्याकांड का एक आरोपी दबोचा गया

अनम हत्याकांड का एक आरोपी दबोचा गया

Fri, 07 Dec 2018 01:59 AM IST
Updated Fri, 07 Dec 2018 01:59 AM IST
विज्ञापन
अनम हत्याकांड का एक आरोपी दबोचा गया
क्राइम न्यूज, अमर उजाला, अलीगढ़
विज्ञापन

एएमयू छात्रा अनम हत्याकांड के आरोपी शाहबेज की हत्या में फरार चल रहे आरोपी समीर खालीद को गुरुवार को थाना सिविल लाइंस पुलिस ने रेलवे स्टेशन से धर दबोचा। समीर जुबेर गैंग का सदस्य है। इस गैंग के चार-पांच लोगों ने मिलकर अपने ही एक साथी शाहबेज की डेढ़ माह पहले हत्या कर दी थी। इसके बाद से यह लोग अंडरग्राउंड हो गए थे। इस हत्याकांड में यह तीसरी गिरफ्तारी है। पुलिस समीर से पूछताछ कर गैंग के मुुखिया और हत्याकांड के मुख्य आरोपी जुबेर और उसके अन्य साथियों की भी धर पकड़ की फिराक में लग गई है। बता दें कि मारा गया युवक शाहबेज अनम हत्याकांड में जेल गया था। इधर, अब जुबेर की प्रेमिका को लेकर गैंग जुबेर का गैंग बंट गया था और दोनों गुटों में विवाद हुआ था। इसके बाद जुबेर ने अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर शाहबेज की हत्या कर दी थी। इस हत्या से कुछ दिन पहले जुबैर पर हमला भी हुआ था। इंस्पेक्टर सिविल लाइंस ने बताया कि समीर से पूछताछ जारी है। उसके अन्य साथियों को भी जल्द पकड़ लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed