{"_id":"5b0876ff4f1c1bf86e8b4a70","slug":"171527281407-aligarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैंक के बाहर मुनीम से 80 हजार लूटे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बैंक के बाहर मुनीम से 80 हजार लूटे
Updated Sat, 26 May 2018 02:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्राइम न्यूज, अमर उजाला, अलीगढ़।
थाना गांधी पार्क इलाके में बस स्टैंड के पास बैंक के बाहर से लुटेरों ने झांसा देते हुए आढ़ती के मुनीम से 80 हजार रुपये लूट लिए। हालांकि पुलिस घटना को संदेह की नजर से देख रही है। मुनीम की ओर से पुलिस को तहरीर दे दी गई है।
निधिवन कॉलोनी क्वार्सी निवासी अनिल धनीपुर मंडी में आढ़त करने वाले प्रदीप की दुकान पर मुनीम है। अनिल शुक्रवार करीब 12 बजे वह दुकान के नौकर बनवारी लाल के साथ आढ़त का कैश जमा करने गांधी पार्क पर आईसीआईसीआई बैंक आया था।
अनिल ने पुलिस को बताया कि बैंक के बाहर ही कुछ लोग उसे मिले और बोले कि वह सीबीसीआईडी से हैं। चेकिंग करनी है थैले में क्या ले जा रहे हो? इस पर अनिल और नौकर बनवारी हड़बड़ा गए।
विज्ञापन
थैला चेकिंग को दे दिया। शातिर ठगों ने थैले में चेकिंग के नाम पर पैसों को अंगोछे में ले लिया और थैला वापस अनिल को पकड़ा दिया। अनिल ने जब बैंक के अंदर जाकर देखा तो थैले में रखे 80 हजार रुपये नहीं थे।
हड़बड़ाए अनिल ने पुलिस को सूचित किया, जिसके बाद लैपर्ड और पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस को अनिल के बताए घटनाक्रम पर कुछ संदेह है। घटना के संबंध में तहरीर दे दी गई है।