फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   प्रॉपर्टी डीलर के हत्या आरोपी का समर्पण

प्रॉपर्टी डीलर के हत्या आरोपी का समर्पण

Thu, 24 May 2018 01:56 AM IST
Updated Thu, 24 May 2018 01:56 AM IST
विज्ञापन
प्रॉपर्टी डीलर के हत्या आरोपी का समर्पण
क्राइम न्यूज, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


रामघाट रोड स्थित निरंजनपुरी इलाके में गुरुवार शाम आपसी विवाद में हुई प्रॉपर्टी डीलर की हत्या के मामले में हत्या के आरोपी रमेश ने अदालत में समर्पण कर दिया है। आरोपी ने लाइसेंसी रिवाल्वर से प्रॉपर्टी डीलर के छोटे भाई पर भी फायरिंग की थी। घटना के मूल में लेनदेन का आपसी विवाद और शराब के नशे में अभद्र भाषा का विवाद बताया गया था।


क्वार्सी कोतवाली क्षेत्र के जनकपुरी से सटे नवादा निरंजनपुरी के धर्मवीर जैन (35) छोटा-मोटा प्रॉपर्टी का व्यापार और ब्याज बट्टे का काम भी करते थे। उनका छोटा भाई दीपक आइसक्रीम का व्यापार करता है।
विज्ञापन


गुरुवार को गली के बाहर रहने वाले दूसरे प्रॉपर्टी डीलर रमेश चंद्र शर्मा से किसी बात पर उनकी तू-तू मैं-मैं हो गई। कुछ लोगों ने मध्यस्थता कर मामला रफादफा करा दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


कुछ ही देर बाद रमेश गुस्से में तमतमाए हुए अपने घर के अंदर से लाइसेंसी रिवाल्वर निकाल लाये और दोनों भाइयों पर फायरिंग कर दी। इसमें धर्मवीर की मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed