फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   भीका के ग्राम प्रधान की मौजूदगी में शव सुपुर्द-ए-खाक

भीका के ग्राम प्रधान की मौजूदगी में शव सुपुर्द-ए-खाक

Thu, 24 May 2018 01:52 AM IST
Updated Thu, 24 May 2018 01:52 AM IST
विज्ञापन
भीका के ग्राम प्रधान की मौजूदगी में शव सुपुर्द-ए-खाक
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


टप्पल में हुई मुठभेड़ में मारे गए छैमार गैंग के सरगना भीका के शव को उसके गांव चिनियावली के प्रधान नूर मोहम्मद की मौजूदगी में बुधवार देर रात टप्पल के कब्रिस्तान में सुपुर्द-ए-खाक कर दिया गया। इस दौरान परिवार का कोई सदस्य साथ नहीं आया। प्रधान की मानें तो गांव की मढ़ैया से पिछले करीब तीन साल से छैमार गायब हैं। बीच में कभी कोई एकाध सदस्य जरूर आता रहा है। मगर कुछ अता-पता नहीं है।

इस मुठभेड़ में भीका की बेटी का आधार मिलने पर पुलिस टीम आधार कार्ड लेकर चिनियावली संभल गई थी। वहां प्रधान ने उसे पहचान लिया और स्वीकारा कि करीब तीन साल पहले उसने यह आधार कार्ड भीका के कहने पर बनवाया था।
विज्ञापन


इसके बाद से उन लोगों का पता नहीं है। पुलिस टीम प्रधान को यहां देर शाम टप्पल लेकर पहुंची। यहां लाने का मकसद शव की पहचान कराना था। देर रात करीब 9 बजे प्रधान नूरमोहम्मद अपने साथ एक ग्रामीण को लेकर टप्पल पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस पर शव को जिला मुख्यालय से टप्पल पहुंचाया गया। जहां पहचान के बाद उसको टप्पल कब्रिस्तान में ही दफन करा दिया गया। इंस्पेक्टर टप्पल संजय पांडेय के अनुसार प्रधान ने बताया कि यह लोग पेशेवर अपराधी थे।

इसलिए गांव के लोगों से ज्यादा नाता नहीं रहता था। हां, यह अपने साथ गधे व घोड़े जरूर पालते हैं, जिनकी मदद से अपना सामान इधर से उधर शिफ्ट करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed