{"_id":"5ae230514f1c1b57098b6b1d","slug":"171524772945-aligarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"किशोर की मौत में हत्या-आत्महत्या में उलझी पुलिस","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
किशोर की मौत में हत्या-आत्महत्या में उलझी पुलिस
Updated Fri, 27 Apr 2018 01:32 AM IST
विज्ञापन
क्राइम न्यूज, अमर उजाला, अलीगढ़।
महानगर के गांधी पार्क इलाके में किशोर की संदिग्ध स्थिति में मौत के मामले में नामजद तहरीर के बाद भी पुलिस इसे आत्महत्या मानकर जांच कर रही है। वहीं परिजन इसे हत्या करार दे रहे हैं। इसे लेकर परिजन हिंदू महासभा के पदाधिकारियों संग एसएसपी से मिले। यहां एसएसपी ने उन्हें जल्द जांच के आधार पर कार्रवाई का भरोसा दिलाया है।
परिजनों ने बताया कि डोरी नगर में रहने वाले हरी शंकर शर्मा वहीं पर एक अपार्टमेंट में बने मार्केट में फर्नीचर की दुकान करते हैं। वह हिंदू महासभा के महानगर अध्यक्ष भी बताए गए हैं।
हरीशंकर पक्ष का कहना है कि दुकान को खाली कराने को लेकर वाद विचाराधीन है। इसी बात को लेकर आठ दिन पहले भवन स्वामी और किराएदार पक्ष में विवाद हुआ था। इसी विवाद में उनके 15 वर्षीय बेटे पंकज शर्मा को नामजद शादी समारोह में ले गए थे।
विज्ञापन
शादी समारोह में से लौटने के बाद पंकज को उल्टी और दस्त हो गए। 20 को उसने दम तोड़ दिया। इस मामले में जहर देकर मारने की नामजद तहरीर दी गई। मगर पुलिस ने कार्रवाई नहीं की। इस पर एसएसपी ने जल्द कार्रवाई का भरोसा दिलाया है।