{"_id":"5c9bda5dbdec22142430729e","slug":"161553717853-aligarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पारिवारिक कलह के चलते महिला ने खाया विषाक्त, मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पारिवारिक कलह के चलते महिला ने खाया विषाक्त, मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्राइम न्यूज, अमर उजाला, अलीगढ़।
थाना पाली मुकीमपुर के गांव चंदयाना में महिला ने घरेलू कलह के चलते मंगलवार को विषाक्त पदार्थ खा लिया। हालात बिगड़ने पर उसे जेएन मेडिकल कालेज में भर्ती कराया, जहां बुधवार को उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों के सुपुर्द कर दिया है।
एटा निवासी हेमलता (35) की शादी रामपुर चंदयाना, पाली मुकीमपुर निवासी मनोज के साथ 19 साल पहले हुई थी। मनोज ट्रक चालक है। दोनों के पांच बच्चे हैं।
पिछले कुछ दिनों ने ससुराल में किसी बात को लेकर विवाद हो रहा था। इससे परेशान होकर महिला ने मंगलवार को दिन में विषाक्त पदार्थ खा लिया। हालत बिगड़ने पर पति सहित अन्य ससुरालियों ने जेएन मेडिकल कालेज में भर्ती कराया। यहां उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया। हालांकि महिला के ससुरालियों के अनुसार उसे हार्ट अटैक पड़ा था। मगर, मेडिकल रिपोर्ट में उसकी मौत विषाक्त खाने से होने की पुष्टि हो गई है। इधर, सूचना पाकर मृतका के मायके वाले एटा से शाम पांच करीब अलीगढ़ आ पहुंचे। इंस्पेक्टर पाली मुकीमपुर के अनुसार फिलहाल इस मामले में मायका पक्ष ने पुलिस को तहरीर नहीं दी है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।