फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   लोधा की महिला की मेडिकल में मौत

लोधा की महिला की मेडिकल में मौत

Sun, 06 Jan 2019 02:26 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 06 Jan 2019 02:26 AM IST
विज्ञापन
लोधा की महिला की मेडिकल में मौत
क्राइम न्यूज, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


जनपद के लोधा कस्बा केे गांव रायट की महिला ने शनिवार को जेएन मेडिकल कालेज में दम तोड़ दिया। महिला 22 दिसंबर को आग लगने से लगभग 80 प्रतिशत झुलस गई थी। वह चार माह के गर्भ से थी।

महिला के परिजनों का आरोप है कि बेटी के शौहर सहित अन्य ससुराल वालों ने दहेज की मांग पूरी न होने पर उसको आग लगाकर मारा है। परिजन शव को पंचनामा भर अपने साथ ले गए। इधर, परिजनों की तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। ससुराल वाले घटना के बाद से फरार हैं।
विज्ञापन


लोधा के गांव रायट निवासी यासीन ने बताया कि उन्होंने अपनी बेटी रुखसार का निकाह सात माह पूर्व शाहरुख पुत्र नवीया खां निवासी रामपुर शाहपुर, चंडौस के साथ किया था। निकाह के बाद से ही ससुराल वाले उसे दहेज की मांग को लेकर प्रताड़ित करने लगे थे। कई बार शाहरुख ने बेटी के साथ मारपीट भी की।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसकी सूचना पर मायके पक्ष के लोगों ने ससुराल वालों को समझाया भी था। मगर, उनकी दहेज की मांग खत्म नहीं हुई। यासीन का आरोप है कि 22 दिसंबर को बेटी रुखसार पर उसके शौहर सहित अन्य ससुराल वालों ने केरोसिन (मिट्टी का तेल) डालकर आग लगा दी और इस वारदात को हादसे बताने लगे।

मायक पक्ष के लोगों को जब घटना की जानकारी हुई तो उसे मेडिकल कॉलेज में उपचार के लिए भर्ती कराया गया था। वह आग से 80 प्रतिशत से अधिक झुलस चुकी थी। इधर, बेटी चार माह के गर्भ से भी थी। इस मामले में थाना चंडौस पुलिस को 22 दिसंबर को ही तहरीर दी गई थी।


थाना चंडौस इंस्पेक्टर के अनुसार महिला के परिजनों की तहरीर के आधार पर हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज किया गया था। अब महिला की मौत के बाद मुकदमे मेें दर्ज लोगों के खिलाफ दहेज हत्या की धारा में मुकदमा तब्दील किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed