फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   शपथ ग्रहण में बवाल के आरोपी के घर दो बार फायरिंग

शपथ ग्रहण में बवाल के आरोपी के घर दो बार फायरिंग

Wed, 21 Nov 2018 02:27 AM IST
Updated Wed, 21 Nov 2018 02:27 AM IST
विज्ञापन
शपथ ग्रहण में बवाल के आरोपी के घर दो बार फायरिंग
क्राइम न्यूज, अमर उजाला, अलीगढ़
विज्ञापन

एएमयू छात्रसंघ के शपथ ग्रहण समारोह में दो गुटों में हुआ विवाद रंजिश की ओर बढ़ रहा है। सोमवार को सुलेमान हॉल के पास ढाबे पर खाना खाते छात्र नेता को गोली इसी फसाद से उपजी रंजिश में मारा जाना बताया जा रहा है और इसी क्रम में शपथ ग्रहण समारोह के बवाल के आरोपी अदीब के घर पिछले 24 घंटे में दो बार फायरिंग व पथराव की घटना न्यू सरसैयद नगर में हुई है। इन सभी घटनाक्रमों को पुलिस एक ही रंजिश से जोड़कर देख रही है और आरोपियों पर लगातार दबिश की बात कह रही है। वहीं छात्र गुटों की ओर से एक दूसरे पर आरोप लगाकर मुद्दे को तूल देने की कोशिश की जा रही है। वहीं इन घटनाक्रमों के सामने आने पर कुछ सरपरस्तों पर भी पुलिस की नजर टिक गई है। इनमें कुख्यात मुनीर सहित कुछ अन्य आपराधिक लोग भी शामिल हैं।


सोमवार दोपहर को एएमयू के आजमगढ़ निवासी छात्र नेता यासिर पर हमले के बाद पुलिस ने सादिक, हस्सान, ओसामा, बिलाल व राहिल के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। इसमें हस्सान व ओसामा पूर्व में हत्या आदि के मुकदमों में जेल जा चुके हैं। एक गुट से हस्सान नेतृत्व कर रहा है। दूसरे गुट में पर्दे के पीछे जो नाम सामने आ रहे हैं, उनमें भी कुछ आपराधिक वर्चस्व वाले लोग हैं। इन्हीं गुटों में अपनी रंजिशों के चलते छात्रसंघ चुनाव में विवाद खड़े हुए। फिर शपथ ग्रहण के दिन बवाल हुआ। इसी क्रम में यासिर पर सोमवार को हमला हुआ। हालांकि यासिर पर हमले के बाद से पुलिस ने सक्रियता से कुछ लोगों को चिह्नित कर लगातार धरपकड़ शुरू की। इसी बीच जब पुलिस शपथ ग्रहण के बवाल के आरोपी अदीब के घर सर सैय्यद नगर स्थित न्यू फ्रेंड्स अपार्टमेंट पर रात में दबिश देने गई तो उसके कुछ समय बाद ही पुलिस को अदीब के घर फायरिंग व पथराव की सूचना दी गई।
विज्ञापन



अदीब के पिता बेसिक शिक्षा विभाग के रिटायर्ड शिक्षक नईम अहमद के अनुसार तड़के करीब 3:30 बजे तीन बाइकों पर आधा दर्जन के करीब युवक आए। उन्होंने चौकीदार से मेरे बेटे अदीब के बारे में पूछा और गेट खोलने की बात कही। चौकीदार के गेट नहीं खोलने पर उसके साथ गाली-गलौज की। साथ ही फ्लैट पर फायरिंग और पथराव करने लगे। इससे परिजनों की आंख खुल गईं। फायरिंग के वक्त बाहर के कमरे में छोटे बच्चे सो रहे थे। आनन-फानन उन्हें दूसरे कमरे में ले जाकर परिवार ने खुद को बचाया। घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। कुछ समय बाद यहां पुलिस पहुंची। हालांकि तब तक वह लोग कई राउंड फायरिंग कर भाग चुके थे। उन्होंने पथराव भी किया। इस संबंध में पुलिस को सूचना व तहरीर भी दी गई। अभी पुलिस जांच की बात कह रही थी कि मंगलवार देर शाम फिर अदीब के घर दो तीन राउंड फायरिंग बाइक सवार कर रहे। यह सूचना भी पुलिस को दी गई है। परिवार का आरोप है कि लगातार घटना के बाद भी पुलिस प्रकरण को गंभीरता से नहीं ले रही।
विज्ञापन
विज्ञापन



इंस्पेक्टर सिविल लाइंस विनोद कुमार के अनुसार शपथ ग्रहण समारोह के बवाल के आरोपी अदीब के घर पुलिस दबिश देने गई और उसके पिता ने कहा कि कुछ घंटे में बेटे को थाने लेकर आ जाएंगे। इसके बाद हमले की सूचना दे दी। अब शाम को जब बेटे के विषय में फिर कहा गया तो फिर हमले की सूचना दे दी। कैंपस में हुए घटनाक्रम के बाद यह सभी घटनाएं क्रम वार हो रही हैं। एक दर्जन के करीब आरोपी चिह्नित हैं। सभी की तलाश में दबिश दी जा रही हैं। अब अदीब के घर कौन बार-बार फायरिंग करके जा रहा है। यह भी इसी क्रम में जांच का विषय बन गया है। जांच के आधार पर कार्रवाई होगी। हो सकता है पुलिस को भ्रमित करने के लिए यह हमला दर्शाया जा रहा हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed