फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   एएमयू: धर्म के आधार पर भेदभाव का आरोप-Cordination

एएमयू: धर्म के आधार पर भेदभाव का आरोप-Cordination

Sat, 23 Jun 2018 01:56 AM IST
Updated Sat, 23 Jun 2018 01:56 AM IST
विज्ञापन
एएमयू: धर्म के आधार पर भेदभाव का आरोप-Cordination
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय (एएमयू) में एलएलएम में दाखिला के लिए प्रवेश परीक्षा देने आए एक अभ्यर्थी ने धर्म के आधार पर प्रवेश परीक्षा देने से रोकने का आरोप लगाकर सनसनी फैला दी। जबकि एएमयू प्रशासन का कहना है कि अभ्यर्थी प्रवेश परीक्षा के लिए निर्धारित मानकों के अनुसार पात्र ही नहीं है। इसकी सूचना पूर्व में लॉ फैकल्टी की वेबसाइड पर भी दी जा चुकी है।

एएमयू के लॉ फैकल्टी में शुक्रवार को एलएलएम में दाखिला के लिए प्रवेश परीक्षा का आयोजन किया गया। 25 सीट के विरुद्ध 367 छात्र-छात्राओं ने आवेदन किया था। इगलास के गांव तेहरा मुंज निवासी सत्यवीर सिंह पुत्र स्व. वेदराम परीक्षा देने पहुंचा तो उसे परीक्षा में शामिल होने से रोक दिया गया। सत्यवीर सिंह ने आरोप लगाया कि हाथ में कलावा एवं हिंदू धर्म का होने के कारण उसे परीक्षा से रोका गया है। उन्होंने विधि विभाग के कर्मचारियों पर अभद्रता एवं अपशब्दों का प्रयोग करने का भी आरोप लगाया है। डीएम से मुलाकात नहीं होने पर सत्यवीर सिंह ने एसएसपी कार्यालय पहुंचकर न्याय की गुहार लगाई। उन्होंने मानव संसाधन विकास मंत्री से भी शिकायत की है।
विज्ञापन


वहीं अभ्यर्थी के आरोप से विश्वविद्यालय के अधिकारी हतप्रभ हैं। एएमयू पीआरओ ऑफिस के एमआईसी प्रो. शाफे किदवई ने सत्यवीर सिंह के आरोप को सिरे से नकार दिया। उनका कहना है कि गाइड लाइन के अनुसार एलएलएम की प्रवेश परीक्षा में शामिल होने के लिए एलएलबी/बीएएलएलबी में 55 प्रतिशत अंक अनिवार्य हैं। इससे कम अंक होने पर कोई भी अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल नहीं हो सकता।
विज्ञापन
विज्ञापन


विश्वविद्यालय के एडमिशन गाइड लाइन में साफ तौर से इसका उल्लेख किया गया है। सत्यवीर सिंह ने डॉ. भीमराव अंबेडकर यूनिवर्सिटी आगरा से वर्ष 2016 में एलएलबी की डिग्री ली है। परीक्षा में उन्होंने 2800 में 1446 अंक यानी 51.64 प्रतिशत अंक हासिल किया था। ऐसे में वह परीक्षा के लिए पात्र नहीं है। लॉ फैकल्टी की वेबसाइट पर 21 जून को 16 अपात्र अभ्यर्थियों के नामों की सूची डाल दी गई थी, जिसमें 7 वें नंबर पर सत्यवीर सिंह का नाम था। सत्यवीर सिंह गलत आरोप लगाकर एएमयू को बदनाम करना चाहते हैं। विधि विभाग के अध्यक्ष प्रो. जावेद तालिब एवं कंट्रोलर मुजीब उल्लाह जुबैरी ने कहा कि सत्यवीर सिंह का आरोप दूषित मानसिकता से प्रेरित है। एएमयू में छात्रों के साथ भेदभाव नहीं किया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed