फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   तैय्यब नगर लूट में चौकी इंचार्ज भी नपे, थाने में नए कोतवाल तैनात

तैय्यब नगर लूट में चौकी इंचार्ज भी नपे, थाने में नए कोतवाल तैनात

Mon, 17 Jun 2019 02:08 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 17 Jun 2019 02:08 AM IST
विज्ञापन
तैय्यब नगर लूट में चौकी इंचार्ज भी नपे, थाने में नए कोतवाल तैनात
क्राइम न्यूज, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन



जनपद में लगातार हो रही लूट व चोरी की घटनाओं को लेकर एसएसपी ने सख्त रुख अपनाना शुरू कर दिया है। इसी कड़ी में उन्होंने क्वार्सी के तैय्यब नगर में दिनदहाड़े हुई लूट के मामले में कोतवाल को शनिवार रात ही लाइन हाजिर कर दिया था और अब इलाके के चौकी इंचार्ज धौर्रामाफी सत्येंद्र सिंह को भी लाइन हाजिर कर दिया है। वहीं क्वार्सी कोतवाल के रूप में पूर्व में यहां कोतवाल रह चुके इंस्पेक्टर रविंद्र सिंह को तैनात किया है।

रविंद्र सिंह लोकसभा चुनाव से पहले देहली गेट इंस्पेक्टर थे और चुनाव के चलते उनका कासगंज तबादला हो गया था। मगर चुनाव निपटते ही उनकी वापसी हो गई और उन्हें अनुभवों के चलते क्वार्सी में तैनाती दे दी गई है। वहीं चर्चा है कि रात में और भी कुछ बदलाव जिला पुलिस में हो सकते हैं।
विज्ञापन


एसएसपी आकाश कुलहरि ने कहा है कि शहर के अलावा देहात के कुछ थानेदार व क्षेत्राधिकारियों को लेकर शिकायतें मिलती हैं कि वह रात में मुख्यालय छोड़कर शहर में आ जाते हैं। उन्होंने लिखित में स्पष्ट आदेश जारी किया है कि बिना उनकी अनुमति के कोई भी मुख्यालय नहीं छोड़ेगा। इधर, शुक्रवार रात एसएसपी ने सर्किल प्रथम के कोतवाली, सासनी गेट व देहली गेट थानों का अर्दली रूम कोतवाली में किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान उन्होंने देहली गेट की शाहजमाल चौकी के इंचार्ज उपेंद्र राणा को लाइन हाजिर कर दिया। उनके क्षेत्र को लेकर एसएसपी के पास शिकायतें थीं कि वहां जुआ व सट्टे की शिकायतें लगातार मिल रही हैं और वह रोक पाने में सक्षम नहीं है।

सर सैय्यद नगर और तैय्यब नगर लूट में कहीं एक ही गैंग तो नहीं
क्वार्सी की तैय्यब कालोनी और सिविल लाइंस के सर सैय्यद नगर में वृद्ध दंपतियों को बंधक बनाकर लूट मामले में पुलिस अभी तक खाली हाथ है। लुटेरों के बार में कोई सुराग नहीं लग सका है।

इधर, पुलिस महकमे में चर्चा है कि इन दोनों ही घटनाओं को एक ही प्रकार से अंजाम दिया गया है। संभवत: एक ही गैंग ने दोनों घटनाएं की हैं। पुलिस अभी तक सिर्फ संदिग्धों से पूछताछ तक ही सीमित रह गई है। वहीं, आरटीओ कार्यालय के बाहर खड़ी कार का शीशा तोड़कर आठ लाख रुपयों से भरा बैग पार करने के मामले में भी बन्नादेवी पुलिस अभी तक सिर्फ संदिग्धों से ही पूछताछ करने में लगी है।

बता दें कि क्वार्सी की तैय्यब नगर कालोनी में शनिवार को एएमयू के रजिस्ट्रार कार्यालय से रिटायर्ड के घर में घुसकर दिनदहाड़े घर से 12 लाख के गहने और दो लाख की नगदी ले गए। वहीं, गत सोमवार को सर सैय्यद नगर में एक रिटायर्ड इंजीनियर के घर में घुसे चार नकाबपोश बदमाश लाखों रुपये के गहने और 15 हजार की नगदी ले गए थे। बता दें कि क्वार्सी की घटना को लेकर कोतवाल डीएस त्यागी रात में ही लाइन हाजिर किए गए थे।

बदमाशों के निशाने पर घर में अकेले रहने वाले वृद्ध

क्वार्सी और सिविल लाइंस की घटनाओं से यह साबित हो रहा है कि बदमाशों ने ऐसे घरों को चिह्ंित किया है, जिनमें वृद्ध रहते हैं। बदमाश इव घरों की बाकायदा रेकी करके पूरा होमवर्क कर रहे हैं। सिविल लाइंस के सर सैय्यद नगर में रिटायर्ड इंजीनियर आरिफ सिद्दकी के घर में बदमाश डिलीवरी बॉय बनकर घुसे थे। रिटायर्ड इंजीनियर आरिफ सिद्दकी ने पुलिस को बताया था कि बेटी आनलाइन शॉपिंग कराने वाली कंपनियों से सामान मंगवाती है। डिलीवरी बॉय ही सामान देने आते हैं।


इससे यह साफ है कि बदमाशों ने घर आने जाने वालों की अच्छे से डिटेल तैयार की थी। वहीं, तैय्यब कालोनी के मो. शमीम ने पुलिस को पूछताछ में बताया कि यहां शनिवार सुबह घर में रखा गैस का चूल्हा खराब हो गया था, जिसे यहां फेरी लगाने वाले एक मैकेनिक से ठीक करवाया गया। उसी दौरान एक चटाई विक्रेता आया और वह भी गैस चूल्हा रिपेयरिंग करने के बहाने रसोई तक चला गया। शायद उन दोनों ने ही वारदात को अंजाम दिया होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed