{"_id":"5d05591f8ebc3e0d7b79cef7","slug":"156063157116-aligarh-news127","type":"story","status":"publish","title_hn":"टप्पल बच्ची कांड के विरोध में करणी सेना ने बंद कराया बाजार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
टप्पल बच्ची कांड के विरोध में करणी सेना ने बंद कराया बाजार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के अलीगढ़ संगठन ने शनिवार को टप्पल मासूम बच्ची के साथ हुई दरिंदगी के विरोध में बाजार बंद करवाकर कारोबारियों के साथ विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शन में वक्ताओं ने आरोपियों को सख्त से सख्त सजा देने की मांग की।
करणी सेना के पदाधिकारियों ने धनीपुर और क्वार्सी स्टेडियम के सामने दुकानें पहले तो बंद करवाईं। इसके बाद प्रदर्शन किया। संगठन ने केंद्र सरकार से ऐसे प्रकरणों में सख्त कानून बनाने की मांग की।
इसके बाद महामहिम राष्ट्रपति महोदय को संबोधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा। ज्ञापन के माध्यम से मांग की गई कि 24 घंटे के अंदर बलात्कारियों को फांसी की सजा देने का प्रावधान बनाया जाए। वहीं मांग पूरी न होने पर आंदोलन की चेतावनी भी दी।
विज्ञापन
इस मौके पर जिलाध्यक्ष तरुण प्रताप सिंह, मंडल अध्यक्ष दुष्यंत सिंह, मंडल अध्यक्ष युवा लोकेश जादौन, महामंत्री पंकज सिसोदिया, महामंत्री युवा विवेक कुमार, महानगर युवा जिलाध्यक्ष अर्जुन ठाकुर, सौरभ, अनुराग, मोनू ठाकुर आदि मौजूद रहे।