फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   फरुखा एक्सप्रेस में चोरी, मथुरा के भागवताचार्य का दो लाख रुपयों से भरा बैग पार

फरुखा एक्सप्रेस में चोरी, मथुरा के भागवताचार्य का दो लाख रुपयों से भरा बैग पार

Sat, 15 Jun 2019 02:24 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 15 Jun 2019 02:24 AM IST
विज्ञापन
फरुखा एक्सप्रेस में चोरी, मथुरा के भागवताचार्य का दो लाख रुपयों से भरा बैग पार
क्राइम न्यूज, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


फरक्का एक्सप्रेस की एसी बोगी (बी-2) में सवार मथुरा के एक भागवाताचार्य का दो लाख रुपयों से भरे एक बैग पर चोरों ने हाथ साफ कर दिया। साथ ही एक नया मोबाइल भी चोरी कर ले गए। भागवताचार्य ने अलीगढ़ जीआरपी पुलिस को चोरी मामले में तहरीर दी है।

भागवताचार्य अनिल शर्मा निवासी मोहली रोड, मथुरा ने बताया कि भागवत कथा वाचन करने सुल्तानगंज गए थे। वहां से लौटते समय फरक्का एक्सप्रेस की एसी बोगी बी-2 में 12 जून की रात को सवार हुए थे। रात को आंख लगने के बाद किसी ने भागवत कथा वाचन की एवज में मिले डेढ़ लाख और दक्षिणा के 50 हजार रुपयों से भरा बैग पार कर दिया।
विज्ञापन


इसके साथ ही एक भक्त द्वारा दिए गए स्मार्टफोन को भी चोर चुरा ले गए। गाड़ी के अलीगढ़ जंक्शन पहुंचने पर जीआरपी को अज्ञात चोर के खिलाफ तहरीर दी है। जीआरपी इंस्पेक्टर के अनुसार चोर की तलाश को रास्ते में पड़ने वाले अन्य जीआरपी थानों को सक्रिय किया गया है। जल्द ही चोर को दबोच लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed