फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   टप्पल में चप्पे-चप्पे पर पुलिस तैनात, खुफिया एजेंसियों ने डाला डेरा

टप्पल में चप्पे-चप्पे पर पुलिस तैनात, खुफिया एजेंसियों ने डाला डेरा

Sun, 09 Jun 2019 02:20 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 09 Jun 2019 02:20 AM IST
विज्ञापन
टप्पल में चप्पे-चप्पे पर पुलिस तैनात, खुफिया एजेंसियों ने डाला डेरा
क्राइम न्यूज, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


टप्पल कांड को लेकर प्रशासन का रवैया सख्त हो गया है। एसडीएम खैर को मजेस्ट्रेटी जांच सौंपी गई है। वहीं पीड़ित परिवार को तीन लाख रुपये की आर्थिक मदद की घोषणा की। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए समूचे टप्पल थाना क्षेत्र में मजिस्ट्रेट तैनात करते हुए एडीएम प्रशासन को नोडल अफसर बनाया है। चप्पे-चप्पे पर पुलिस तैनात कर दी गई है। खुफिया एजेंसियों ने भी डेरा डाल दिया है।

टप्पल में ढाई साल की बच्ची की जघन्य हत्या को लेकर देशभर में गुस्से का माहौल है। इधर टप्पल के लोगों ने प्रशासन को नौ जून तक कार्रवाई अथवा बड़े आंदोलन के लिए तैयार रहने का अल्टीमेटम देकर पुलिस-प्रशासन की नींद उड़ा दी है। इसी के मद्देनजर डीएम चंद्रभूषण सिंह व एसएसपी आकाश कुलहरि ने शनिवार टप्पल जाकर पीड़ित परिवार से मुलाकात की। अफसरों ने बताया कि तीन लाख रुपये फिलहाल दिए जा रहे हैं। बाकी मुआवजे के लिए शासन में प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन


पिता ने फाड़कर फेंका दो लाख का चेक, आज मिलेगा दूसरा
टप्पल कांड में चार जून की शाम दो आरोपियों की गिरफ्तारी के साथ-साथ थाने पर अनशन स्थल पर बैठे बच्ची के पिता को सांसद द्वारा जिला प्रशासन की ओर से दो लाख का चेक दिया गया था। हालांकि बच्ची के पिता ने यह चेक उसी दिन अस्वीकार करते हुए कहा था कि वह पुलिस कार्रवाई से संतुष्ट नहीं हैं। उन्होंने चेक भी नहीं स्वीकार किया था। उन्होंने कहा था कि चेक उनके पास रखा है, जो चाहे ले जाए। बाद में गुस्से में बच्ची के पिता ने वह चेक फाड़कर फेंक दिया था। शनिवार को डीएम-एसएसपी जब वहां मिलने पहुंचे तो वहां परिजनों को मुआवजे की बात उठी। इस पर डीएम ने कहा कि अभी आपको एक लाख रुपये और मिलेगा। जब वहां पुराना चेक फाड़ने की बात आई तो तय किया गया कि अब रविवार को तीन लाख रुपये का चेक उन्हें सौंपा जाएगा। यह जिम्मेदारी उसी समय एसडीएम खैर को सौंपी गई है। वह यह चेक परिवार को देने जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed