फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   मकदूम नगर में 52 वर्षीय महिला से दुष्कर्म की कोशिश

मकदूम नगर में 52 वर्षीय महिला से दुष्कर्म की कोशिश

Sun, 09 Jun 2019 01:32 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 09 Jun 2019 01:32 AM IST
विज्ञापन
मकदूम नगर में 52 वर्षीय महिला से दुष्कर्म की कोशिश
क्राइम न्यूज, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


देहली गेट क्षेत्र के एक मोहल्ले की एक 52 वर्षीय विधवा महिला के साथ उसके पड़ोसी ने दुष्कर्म की कोशिश की। शोर मचाने पर पड़ोस के लोगों के आने पर आरोपी धमकी देकर मौके से भाग गया। एसएसपी कार्यालय पहुंची महिला का आरोप है कि थाना पुलिस को मामले की तहरीर दी, लेकिन उन्होंने मुकदमा दर्ज करने से इंकार कर दिया।

महिला ने लिखित शिकायत एसएसपी कार्यालय में देते हुए कहा कि पड़ोस के व्यक्ति की काफी समय से नियत खराब थी। उसने पहले भी छेड़खानी की वारदात को अंजाम दिया है। पिछले दिनों दमाद और फिर मेरे बेटे को फर्जी आरोप लगाकर पुलिस से पकड़वा दिया था।
विज्ञापन


आरोपी के हौसले इस प्रकार बुलंद हो गए हैं कि वह शुक्रवार को घर में घुसा और चारपाई पर सोते समय दबोच लिया। विरोध करने पर मारपीट करने लगा।

शोर मचाने पर जगार हो गई और पड़ोसी सहित घर के लोग जागकर आए तो आरोपी धमकी देते हुए भाग गया। महिला की शिकायत को सीओ प्रथम ने थाना पुलिस को प्रेषित कर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई का निर्देश दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed