{"_id":"5cfc1177bdec2207340763fc","slug":"15600234082-aligarh-news145","type":"story","status":"publish","title_hn":"ईद मनाने गए रेजीडेंट डाक्टर के बंद फ्लैट से लाखों की चोरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
ईद मनाने गए रेजीडेंट डाक्टर के बंद फ्लैट से लाखों की चोरी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्राइम न्यूज, अमर उजाला, अलीगढ़।
सिविल लाइंस एरिया के मेडिकल रोड स्थित साइन अपार्टमेंट में स्थित जेएन मेडिकल कालेज के रेजीडेंट डॉक्टर आरिफ सिद्दकी के बंद फ्लैट से गुरुवार रात को चोरों ने करीब डेढ़ लाख का माल पार कर दिया।
डॉ. आरिफ ईद पर अपनों के साथ खुशियां मनाने इलाहाबाद गए हुए थे। पूरी वारदात और चोरों के चेहरे सीसीटीवी में कैद हो गए हैं। पुलिस फुटेज के आधार पर चोरों की तलाश कर रही है।
डॉ. आरिफ के अनुसार वह बुधवार को ईद मनाने अपने परिजनों के पास इलाहाबाद गए थे। शुक्रवार को लौटकर घर आए तो मुख्यद्वार का ताला टूटा पड़ा था। पड़ोसियों से पता करने पर उन्होंने बताया कि संभवत: गुरुवार की रात को चोरों ने वारदात को अंजाम दिया।
विज्ञापन
चोर घर से एक लैपटॉप, दो मोबाइल फोन और अन्य कीमती सामान सहित करीब डेढ़ लाख रुपये का माल साफ करके ले गए हैं। पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कै द हो गई है। पुलिस को फुटेज और तहरीर दे दी गई है। इंस्पेक्टर सिविल लाइंस के अनुसार चोरों की तलाश जारी है। जल्द ही उन्हें दबोच लिया जाएगा।