{"_id":"5cfc1174bdec22073b654519","slug":"15600234059-aligarh-news160","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक ने बाइक सवार दंपती को रौंदा, महिला की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
ट्रक ने बाइक सवार दंपती को रौंदा, महिला की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्राइम न्यूज, अमर उजाला, अलीगढ़।
महानगर के धनीपुर इलाके के जीटी रोड पर शुक्रवार की शाम को एक तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार दंपती को रौंद दिया। हादसे में गंभीर रूप से घायल पत्नी ने शनिवार तड़के जेएन मेडिकल कालेज में दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों के सुुपुर्द कर दिया। मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। जबकि पति अभी भी अस्पताल में भर्ती है। इधर, हादसे के बाद ट्रक को छोड़कर भागे चालक की पुलिस तलाश में जुटी है। ट्रक को कब्जे में ले लिया है।
अकराबाद के गांव जसरतपुर के रहने वाली 45 वर्षीय ऊषा देवी अपने पति बिजेंद्र के साथ शुक्रवार को किसी काम से धनीपुर क्षेत्र में बाइक पर सवार होकर आईं थीं। यहां से लौटते समय उन्हें एक तेज रफ्तार ट्रक ने रौंद दिया। राहगीरों ने हादसा देख दौड़ लगा दी। इससे घबराकर ट्रक चालक भीड़ में शामिल हो गया।
इधर, सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को जेएन मेडिकल कालेज में भर्ती कराया। यहां ऊषा देवी की मौत हो गई। इंस्पेक्टर गांधी पार्क के अनुसार परिजनों ने ट्रक चालक के खिलाफ तहरीर दी है। चालक की तलाश जारी है।