{"_id":"5cfc1171bdec22071b38bd52","slug":"156002340117-aligarh-news33","type":"story","status":"publish","title_hn":"नर्स के साथ हॉस्पीटल मैनेजर ने की छेड़खानी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
नर्स के साथ हॉस्पीटल मैनेजर ने की छेड़खानी
विज्ञापन
क्राइम न्यूज, अमर उजाला, अलीगढ़।
महानगर के सासनी गेट इलाके के आगरा हाईवे पर स्थित एक नामी हॉस्पीटल में काम करने वाली नर्स के साथ हॉस्पीटल के मैनेजर ने छेड़खानी कर दी। आरोप है कि महिला ने छेड़खानी का विरोध किया तो उसके साथ अभद्र व्यवहार करते हुए मैनेजर ने उसे धक्के मारकर वहां से निकाल दिया।
शहर के निकट के एक गांव की रहने वाली महिला ने शनिवार को आरोपी के खिलाफ तहरीर दी। एसएसपी कार्यालय में दी तहरीर के अनुसार सासनी गेट पुलिस को वह पहले ही मामले में तहरीर दे चुकी है। मगर, थाना पुलिस आरोपी के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं कर रही है।
इधर, आरोपी उसे नौकरी से निकालने के बाद अब तनख्वाह भी नहीं जारी कर रहा है। महिला की शिकायत को एसएसपी कार्यालय से थाना पुलिस के सुपुर्द कर मामले में आरोपी के खिलाफ कार्रवाई करने के निर्देश जारी किए हैं।