{"_id":"5cf2dc62bdec220766496d3c","slug":"15594200481450-aligarh-news105","type":"story","status":"publish","title_hn":"50 हजार रुपये की मांग को घर से निकाली विवाहिता","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
50 हजार रुपये की मांग को घर से निकाली विवाहिता
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्राइम न्यूज, अमर उजाला, अलीगढ़।
जनपद के थाना पाली मुकीमपुर क्षेत्र के गांव पनैहरा की एक विवाहिता को उसके ससुरालियों 50 हजार रुपये की मांग पूरी न होने पर घर से निकाल दिया। महिला ने थाना पुलिस से मामले की शिकायत की लेकिन वहां भी उसे इंसाफ न मिला तो वह शनिवार को एसएसपी से शिकायत करने पहुंच गई।
पीड़िता रीतू कौर ने बताया कि उसकी चार साल पहले शादी हुई थी। शादी के बाद से ही ससुराल वाले उससे दहेज की मांग करने लगे। पिछले दिनों उन्होंने 50 हजार रुपये गंगीरी के गांव हसनपुर स्थित मायके से लाने को कहा।
विरोध करने पर पति और देवर उसे जबरन गाड़ी पर बैठाकर ले आए और गंगीरी बस अड्डे पर छोड़कर चले गए। महिला की शिकायत पर एसएसपी ने थाना पुलिस को मामले में कार्रवाई करने को निर्देशित किया।