फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   सॉल्वर मुहैया कराने वाला कोचिंग सेंटर संचालक हिरासत में

सॉल्वर मुहैया कराने वाला कोचिंग सेंटर संचालक हिरासत में

Wed, 29 May 2019 02:27 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 29 May 2019 02:27 AM IST
विज्ञापन
सॉल्वर मुहैया कराने वाला कोचिंग सेंटर संचालक हिरासत में
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


एएमयू के पेपर आउट गैंग के सरगना बसपा नेता, सपा नेता के भांजे और एएमयू के दोकर्मियों को जेल भेजने के बाद पुलिस अब सॉल्वरों व प्रेमिका की गिरफ्तारी के प्रयास में जुटी है। इसी प्रयास में पुलिस ने व्हाट्सएप ग्रुप में शामिल एक कोचिंग सेंटर संचालक को भी हिरासत में ले लिया है।

उससे यह जानकारियां की जा रही हैं कि आखिर सॉल्वर कौन थे और वह खुद इस व्हाट्सएप ग्रुप में किस मंशा से जुड़ा था। इसके अलावा पुलिस टीम ने एएमयू में पहुंचकर कर्मचारियों के भी बयान लिए। साथ में एएमयू के उस छात्र को लेकर भी एएमयू से मदद ली जा रही है जो सॉल्वरों की टीम में शामिल था। कुल मिलाकर दूसरे दिन पुलिस टीम सॉल्वरों व हैदर की प्रेमिका को लेकर किसी ठोस नतीजे पर नहीं पहुंच पाई थी।
विज्ञापन


एएमयू के एमबीए एंट्रेंस एग्जाम में पुलिस ने पेपर आउट कराने के मामले में बसपा नेता फिरोज आलम उर्फ राजा, सपा नेता के भांजे हैदर सहित चार लोग गिरफ्तार कर जेल भेजे हैं। इनसे पूछताछ व कमरे से मिले साक्ष्यों के आधार पर तीन सॉल्वर व एक हैदर की प्रेमिका फरार है, जिसके पास यह पेपर हल होकर पहुंचा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस को गिरफ्तार लोगों के मोबाइल से एंट्रेंस एग्जाम के नाम से एक व्हाट्सएप ग्रुप भी मिला, जिसमें तीनों फरार सॉल्वर, प्रेमिका के अलावा चार पांच अन्य लोग शामिल थे। इनमें से एक की पहचान सिविल लाइंस इलाके के एक कोचिंग सेंटर संचालक के रूप में हुई है, जिसे पुलिस ने हिरासत में ले लिया है और उससे पूछताछ की जा रही है।

उससे पुलिस का सबसे पहला सवाल यही है कि वह किस उद्देश्य से इस ग्रुप में जुड़ा और उसने कहां से किस उद्देश्य ये सॉल्वर इस गैंग को मुहैया कराए। अब वह सॉल्वर कहां मिलेंगे। इसके अलावा एएमयू से भी जानकारी की जा रही है कि फरार आरोपी छात्र कहां मिलेगा। कोचिंग सेंटर संचालक से फरार युवती के विषय में भी जानकारी की जा रही है।


इंस्पेक्टर सिविल लाइंस अमित कुमार के अनुसार पुलिस टीम ने दिन में एएमयू पहुंचकर कर्मचारियों के भी बयान दर्ज किए। इसके अलावा वहां से अन्य जानकारियां भी जुटाई हैं। अभी फरारों को लेकर ज्यादा जानकारी नहीं मिल सकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed