फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   बाइक सवार पिता-पुत्र को कैंटर ने रौंदा, पिता की मौत

बाइक सवार पिता-पुत्र को कैंटर ने रौंदा, पिता की मौत

Mon, 27 May 2019 02:07 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 27 May 2019 02:07 AM IST
विज्ञापन
बाइक सवार पिता-पुत्र को कैंटर ने रौंदा, पिता की मौत
क्राइम न्यूज, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


महानगर के क्वार्सी इलाके की जीवनगढ़ पुलिया पर एक तेज रफ्तार ट्रक ने रविवार को बाइक सवार पिता-पुत्र को रौंद दिया। पिता की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि बेटा गंभीर रुप से घायल है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। वहीं शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हादसे के बाद ट्रक छोड़कर उसका चालक फरार हो गया।

नत्थी लाल (62) पुत्र स्व: देवी सिंह निवासी गली-2 रामबाग कालोनी, क्वार्सी कुलदीप विहार में बेटे दिनेश के साथ मिलकर हलवाई की दुकान चलाते थे। वाकये के अनुसार रविवार शाम को नत्थी लाल बेटे दिनेश के साथ बाइक पर बैठकर जीवनगढ़ में लकड़ी लेने गए थे। रास्ते में जीवनगढ़ पुलिया पर पीछे से आते एक तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में नत्थी लाल ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।
विज्ञापन



जबकि दिनेश गंभीर रुप से घायल है। राहगीरों ने ट्रक चालक को पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन वह गाड़ी छोड़कर फरार हो गया। इधर, हादसे की सूचना पाकर पहुंचे परिवार में कोहराम मच गया। परिजन जिला अस्पताल पहुंच गए। परिजनों के अनुसार ट्रक चालक के खिलाफ तहरीर दी है। इंस्पेक्टर क्वार्सी के अनुसार ट्रक चालक की तलाश जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed