फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   पंच नगरी में संदिग्ध हालत में फांसी के फंदे पर झूली महिला

पंच नगरी में संदिग्ध हालत में फांसी के फंदे पर झूली महिला

Sun, 17 Feb 2019 01:54 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 17 Feb 2019 01:54 AM IST
विज्ञापन
पंच नगरी में संदिग्ध हालत में फांसी के फंदे पर झूली महिला
क्राइम न्यूज, अमर उजाला अलीगढ़।
विज्ञापन

महानगर के सासनी गेट के इलाके की पंच नगरी कालोनी में शनिवार शाम को एक विवाहिता संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी के फूंदे पर झूल गई। महिला के ससुरालियों ने पुलिस को फोन उसके आत्महत्या करने की जानकारी दी। पुलिस के पहुंचने से पहले ससुराल वाले घर में ताला लगाकर फरार हो गए।

जानकारी पर देर रात को पहुंचे महिला के मायके वालों ने ससुरालियों पर दहेज के लिए बेटी की हत्या करने का आरोप लगाया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मायके वालों ने महिला के पति सहित देवरए सास के खिलाफ तहरीर दी।
विज्ञापन


पंच नगरी कालोनी निवासी कुलदीप की शादी 10 माह पहले क्वार्सी इलाके के किशनपुर क्षेत्र निवासी मनोरमा पुत्री रामसिंह से हुई थी। कुलदीप एक प्राइवेट कालेज में शिक्षक है। वाकये के अनुसार शाम करीब सात बजे महिला फांसी के फंदे पर झूल गई। कुलदीप के छोटे भाई ने इस बात की सूचना पुलिस को दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना देने के बाद कुलदीप और उसके दो भाई एवं मां घर पर ताला लगा फरार हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ताला तोडक़र शव को फंदे से उतारा। आस पड़ोसियों से पूछताछ में पता लगा कि महिला का मायका किशनपुर में है। पुलिस ने महिला के मायके वालों को घटना जानकारी दी। देर रात को रोते.बिलखते मायके वाले भी वहां पहुंच गए।

दहेज में करते थे कार और पैसों की मांग
मृतका मनोरमा के भाई सत्यवीर का आरोप है कि कुलदीप और उसके परिजनों ने बहन की गला घोंटकर हत्या की है। हत्या के बाद इसे सुसाइड दर्शाने को शव को फांसी के फंदे पर लटका दिया। आरोप है कि शादी के बाद ही कुलदीप और उसके परिजन बहन को परेशान करने लगे। वह दहेज में कार और पैसों की मांग करने लगे। इस बात का विरोध करने पर कई बार बहन और उसके पति के बीच विवाद हुआ था।


महिला के मायके वालों की तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट का भी इंतजार है। फिलहाल मृतका के ससुरालियों की तलाश जारी है।
. अरुणा रायए इंस्पेक्टर सासनी गेट थाना
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed