फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   हरदुआगंज की खबर

हरदुआगंज की खबर

Sat, 29 Dec 2018 01:55 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 29 Dec 2018 01:55 AM IST
विज्ञापन
हरदुआगंज की खबर
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, हरदुआगंज (अलीगढ़)।
विज्ञापन


हरदुआगंज क्षेत्र में बेसिक शिक्षा के एक स्कूल में कार्यरत दिव्यांग शिक्षिका के कार चालक पर स्कूल की छात्राओं से छेड़छाड़ करने का आरोप लगा है। छात्राओं की शिकायत पर शुक्रवार को अभिभावकों ने आरोपी कार चालक की पिटाई की और पुलिस के हवाले कर दिया।

अभिभावकों की ओर से तहरीर भी दी गई हालांकि देर शाम तक रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई थी। चर्चा है कि आरोपी चालक के एक पक्ष में एक विधायक की पैरवी के कारण पुलिस की कार्रवाई भी ढीली पड़ गई।
विज्ञापन


आरोप है कि बेसिक स्कूल में पढ़ाने वाली दिव्यांग शिक्षिका कार से आती हैं। उनकी कार चलाने वाला शिक्षिका को छोड़ने के बाद स्कूल परिसर में मौजूद रहकर छात्राओं से छेड़छाड़ करता है। कभी कभार शौचालय तक छात्राओं का पीछा करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ड्राईवर की इस हरकत से छात्राएं स्कूल जाने से हिचकिचा रही थीं। शुक्रवार को भी ऐसी ही घटना एक सहेली के साथ होते देखकर चौथी कक्षा की एक छात्रा ने घर पहुंचकर अपने माता-पिता को जानकारी दी। इसके बाद कई छात्राओं ने अपने अभिभावकों को यह जानकारी दी।

इससे गुस्साए अभिभावकों ने स्कूल में हंगामा करते हुए ड्राइवर से मारपीट की और पुलिस के हवाले कर दिया। चर्चा है कि पुलिस की पूछताछ में छात्राओं ने छेड़छाड़ की घटना स्वीकार की है।


तहरीर मिली है। मामले की जांच की जाएगी। जांच के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। - डॉ. विनोद सिंह, इंस्पेक्टर हरदुआगंज।

राजनीति से प्रेेरित होकर की मारपीट
उधर शिक्षिका की ओर से एक भी पत्र एबीएसए को भेजा गया है। इस पत्र में कहा गया है कि गांव के कुछ लोगों ने राजनीति से प्रेरित होकर स्कूल परिसर में उनके ड्राइवर की पिटाई की। जान से मारने की धमकी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed