{"_id":"5c2299c2bdec2256b5425ad6","slug":"15457714912-city-office-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो खबरें...","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दो खबरें...
विज्ञापन
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
हमला व रंगदारी मांगने संबंधी मुकदमे में फंसे एएमयू के पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष मशकूर अहमद उस्मानी और उनके खास साथी जीशान बिहारी के खिलाफ अदालत ने कुर्की आदेश जारी कर दिए हैं। अब पुलिस नए साल में यह आदेश लेकर कुर्की के लिए दोनों के घर बिहार जाएगी। वहां पहुंचकर कुर्की की कार्रवाई की जाएगी।
इस बात की जानकारी देते हुए इंस्पेक्टर सिविल लाइंस विनोद कुमार ने बताया कि एएमयू छात्र व पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष मशकूर अहमद उस्मानी मूल निवासी फैजुल्ला खां चौक दरभंगा बिहार व जीशान बिहारी निवासी मंडई सासाराम बिहार के खिलाफ अदालत से पूर्व में एनबीडब्ल्यू व कुर्की नोटिस जारी हो चुके हैं। यह दोनों नोटिस उनके पैतृक घरों पर चस्पा किए जा चुके हैं।
अब अदालत ने सोमवार को इनके खिलाफ धारा 83 के तहत कुर्की का आदेश जारी कर दिया है। चूंकि पुलिस नए साल के आयोजनों में व्यस्त रहेगी। इसलिए 1 जनवरी के बाद पुलिस टीम दोनों के पैतृक आवासों पर कुर्की के लिए जाएगी।
विज्ञापन
बता दें कि एएमयू में जिन्ना की तस्वीर को लेकर उपजे विवाद के बाद छात्रसंघ ने धरना दिया था। इस धरने को तत्कालीन छात्रसंघ अध्यक्ष मशकूर ने नेतृत्व दिया था। उसी दौरान एक छात्र पर उसके हॉल में हमला हुआ था, जिसमें तीन लाख रुपये की रंगदारी मांगने न देने पर हमले का आरोप था।
उसमें मशकूर के करीबी नामजद किए गए थे। दौरान ए जांच पुलिस ने मुकदमे में मशकूर का नाम बढ़ाया था।