{"_id":"5c1d3dccbdec2256c4552e06","slug":"15454202716cordination-chandaus-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चंडौस के बंटी, बबली ने मुंबई में की ठगी-Cordination","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चंडौस के बंटी, बबली ने मुंबई में की ठगी-Cordination
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्राइम न्यूज, अमर उजाला, चंडौस (अलीगढ़)।
चंडौस क्षेत्र के निवासी ‘बंटी’ और ‘बबली’ ने मुंबई में अपने मालिक को पांच लाख रुपये का चूना लगा दिया। यह फर्जी हस्ताक्षर कर चेक के जरिए लाखों रुपये निकालकर किया गया। आरोपियों की तलाश में मुंबई पुलिस ने यहां उनके घरों पर छापा मारा, हालांकि दोनों पुलिस के हाथ नहीं आए। इस जानकारी के बाद दोनों के परिजन भी आहत हैं।
जानकारी के अनुसार गांव रामपुर शाहपुर के मजरा रामी नगला निवासी निधि जादौन मुंबई के एक रिसॉर्ट में असिस्टेंट मैनेजर के पद पर कार्यरत थी। उसका साथी चंडौस कस्बा निवासी राजकुमार शर्मा भी मुंबई में एक जिम ट्रेनर था।
पुलिस के अनुसार मुंबई के खेड़वाड़ी पुलिस स्टेशन क्षेत्र के कमल फार्म रिसॉर्ट पिकनिक सेंटर के मालिक के निधि जादौन ने 27 अगस्त को 15 चेक चोरी कर लिए। इसके बाद पांच चेक में फर्जी हस्ताक्षर करके पांच लाख बीस हजार रुपये अपने खाते में ट्रांसफर करा लिए।
विज्ञापन
बचे नौ चेक निधि जादौन के पास हैं। फर्म मालिक को आडिट में इस बात की जानकारी हुई। उसने निधि जादौन से इस बाबत पूछताछ की तो वह कुछ नहीं बता सकी। बाद में पता चला कि फर्म मालिक के पंद्रह चेक चोरी हुए हैं। उन्होंने निधि को नौकरी से निकालने के साथ ही 30 सितंबर को रिपोर्ट दर्ज करा दी। इसके बाद से निधि और राजकुमार मुंबई से फरार हैं।
मुंबई पुलिस को जांच में पता चला कि पांच लाख बीस हजार रुपये में आधा धन राजकुमार के खाते में ट्रांसफर किया गया है। इस पर मुंबई पुलिस ने दोनों के चंडौस कोतवाली क्षेत्र स्थित आवास पर छापा मारा लेकिन दोनों नहीं मिले।
दोनों आरोपियों के परिजन भी पुलिस से पता चली इस जानकारी से सन्न हैं। वह समझ रहे थे कि उनके बच्चे मुंबई में नौकरी कर रहे हैं। राजकुमार बीटेक हैं, जबकि ग्रेजुएट निधि चार बहनों में सबसे छोटी है।