{"_id":"5c100185bdec22418c7a8a48","slug":"154455287715-sadabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शादी समारोह में से लौट रहे बाइक सवार को कार ने रौंदा, मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शादी समारोह में से लौट रहे बाइक सवार को कार ने रौंदा, मौत
Updated Tue, 11 Dec 2018 11:57 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
न्यूज डेस्क अमर उजाला हाथरस
सादाबाद। हाथरस रोड स्थित बढ़ार चौराहे पर सोमवार की देर रात एक कार ने शादी समारोह से लौट रहे एक बाइक सवार को रौंद दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। सीएचसी से देर रात उपचार के बाद घायल को आगरा के लिए रेफर किया गया, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज में चिकित्सकों ने भी उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के संबंध में थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
चंद्रनगर गुलाब नगर मंदिर के पास मौजा नरायच पो. यमुना ब्रिज आगरा निवासी अजीत कुमार पुत्र सत्यवीर सिंह ने थाने में दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा कि 10 दिसंबर को रात करीब साढ़े नौ बजे उसका भाई विनोद कुमार शर्मा पुत्र स्व. महावीर प्रसाद उम्र करीब 46 वर्ष एक शादी समारोह में आए थे, वह शादी समारोह में से लौटकर अपने पैतृक निवास समदपुर जा रहे थे, तभी रास्ते में बढ़ार चौराहे के पास हाथरस की तरफ से सादाबाद की तरफ तेज गति और लापरवाही से आ रही सिल्वर कलर की कार संख्या यूपी 86 आर 4639 ने रॉंग साइड आकर उसके भाई को टक्कर मारते हुए खड़ी बाइक को रौंद दिया, जिससे उसके भाई के गंभीर चोट आई।
विनोद को उपचार के लिए सीएचसी सादाबाद ले जाया गया, जहां हालत गंभीर होने पर उसे आगरा के लिए रैफर कर दिया गया। आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज में पहुंचने पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।