फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   शराब तस्करों को पकड़ने गए एसआई की ह्दयघात से मौत

शराब तस्करों को पकड़ने गए एसआई की ह्दयघात से मौत

Sun, 09 Dec 2018 01:47 AM IST
Updated Sun, 09 Dec 2018 01:47 AM IST
विज्ञापन
शराब तस्करों को पकड़ने गए एसआई की ह्दयघात से मौत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला अलीगढ़।
विज्ञापन


शराब तस्करों को पकड़ने गए जनपद के अकराबाद थाना के कस्बा चौकी प्रभारी राजनारायण तिवारी की शनिवार देर रात ह्दयाघात से मौत हो गई। वह रात को शराब तस्करों को पकड़कर थाने पर ला रहे थे तभी रास्ते में नगला करैला के पास उन्हें पुलिस जीप में बैठे हुए ह्दयाघात पड़ा। पुलिस ने उन्हें क्वार्सी स्थित एक निजी अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस के अनुसार डॉक्टर मौत का कारण ह्दयाघात बता रहे हैं।

अकराबाद थाना इंस्पेक्टर संजीव दुबे के अनुसार रात को मुखबिर ने सूचना दी कि अकराबाद-कौड़ियागंज मार्ग से एक कार में अवैध रूप से शराब ले जाई जा रही है। सूचना पर वह फोर्स के साथ मौके पर दौड़ पड़े।
विज्ञापन


कस्बा चौकी के प्रभारी 55 वर्षीय राजनारायण भी साथ थे। नगला करैला के पुलिस ने घेराबंदी कर कार को रोक लिया गया। हालांकि कार के साथ चल रहे दो बाइक सवार युवक मौके से फरार हो गए। पुलिस कार को लेकर थाने लेकर आ रही थी। एसआई राजनारायण तिवारी पुलिस की जीप में बैठकर कार के साथ चल रहे थे। तभी रास्ते में वह बेहोश हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


राजनारायण के बेहोश होने पर उन्हें उपचार के लिए क्वार्सी स्थित एक निजी अस्पताल लेकर पहुंचे। यहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मौके पर एसपी सिटी अतुल श्रीवास्तव, एसपी देहात मणिलाल पाटीदार, क्वार्सी इंस्पेक्टर एसके सिंह पहुंच गए। इसके बाद जिलाधिकारी और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक भी अस्पताल पहुंच गए।


पांच बच्चों के पिता थे राजनारायण, फरवरी में थी बेटी की शादी
राजनारायण तिवारी पुत्र प्रेम नारायण मूलरूप से इटावा के थाना चौखिया के गांव पीपली के निवासी थे। वर्तमान में उनका परिवार इटावा की विजय नगर, शिवपुरी शाखा के पास स्थित फ्रेंड्स कालोनी में रहता है। राजनारायण की चार बेटियां और एक बेटा है। दो बेटियों की वह पहले ही शादी कर चुके हैं। तीसरी बेटी की शादी तय कर दी थी। फरवरी में उसकी शादी थी। पुलिस के अनुसार मृतक के परिवार को सूचना भेज दी गई है। शव का पोस्टमार्टम कराके रविवार को उनके सुपुर्द कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed