फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   सादाबाद में छत-दीवार काटकर तीन दुकानों से लाखों का सामान चोरी

सादाबाद में छत-दीवार काटकर तीन दुकानों से लाखों का सामान चोरी

Sun, 09 Dec 2018 12:32 AM IST
Updated Sun, 09 Dec 2018 12:32 AM IST
विज्ञापन
सादाबाद में छत-दीवार काटकर तीन दुकानों से लाखों का सामान चोरी
क्राइम न्यूज, अमर उजाला, हाथरस।
विज्ञापन


सर्दी के सीजन की शुरुआत में ही चोरों ने चोरी की वारदातों को अंजाम देना शुरू कर दिया है। शुक्रवार की रात चोरों ने डाकखाना रोड सब्जी मंडी रोड पर स्थित तीन दुकानों से लाखों रुपये का सामान पार कर दिया।

तहसील मोड़ स्थित एक अन्य दुकान से भी चोरी करने का प्रयास किया। चोरी की घटनाओं से व्यापारियों में आक्रोश व्याप्त हो गया। आक्रोशित व्यापारी एकत्रित होकर थाने पहुंच गए, जहां उन्होंने कोतवाली प्रभारी से घटना के खुलासे की मांग की।
विज्ञापन


सब्जी मंडी तिराहा डाकखाना रोड पर स्थित दुर्गेश गौतम पुत्र नरायन स्वरूप गौतम की शुभम गारमेंटस एवं जनरल स्टोर के नाम से दुकान है। वह शाम को अपनी दुकान को बढ़ाकर गया था, सुबह जब साढ़े आठ बजे उसने दुकान खोली तो दुकान में सभी सामान बिखरा हुआ पड़ा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीछे से दुकान काट अज्ञात चोर दुकान से करीब 12000 रुपये की नकदी और डेढ़ लाख रुपये का सामान चोरी कर ले गए। यहीं स्थित सतीशचंद्र पुत्र किशन स्वरूप की दुकान से भी चोर पांच हजार रुपये की खेरीज व कुछ सामान चोरी कर ले गए। यहीं स्थित राजीव जिंदल पुत्र अशोक कुमार की दुकान की छत की पटिया काटकर चोर करीब तीन हजार रुपये की खेरीज गल्ले से चोरी कर ले गए।


इधर, तहसील मोड़ पर वीरेंद्र पुत्र देवलाल की मिठाई की दुकान के भी चोरों ने ताले चटका दिए, लेकिन यहां से चोर कुछ नहीं ले जा पाए। इधर, चोरी की इन घटनाओं के बाद व्यापारियों में आक्रोश पैदा हो गया। काफी व्यापारी कोतवाली पहुंचे और कोतवाली प्रभारी से चोरी की घटनाओं को रोकने और घटनाओं के खुलासे की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed