फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   भाइयों ने की बहन की हत्या, फर जला दया

भाइयों ने की बहन की हत्या, फर जला दया

Thu, 15 Nov 2018 02:43 AM IST
Updated Thu, 15 Nov 2018 02:43 AM IST
विज्ञापन
भाइयों ने की  बहन की हत्या,  फर जला  दया
क्राइम न्यूज, अमर उजाला, अलीगढ़
विज्ञापन

पिसावा कोतवाली के क्षेत्र नगरिया बिजना में मंगलवार की रात विवाहित बहन की भाइयों ने ही हत्या कर दी। हत्या करने के बाद घर के पीछे बिटौरे में शव को जला दिया। बुधवार को ससुर ने कंट्रोल रूम में सूचना दी, जिस पर थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस को मृतका के घर पर खून के धब्बे मिले। दीवार भी खून के छींटे थे। फर्श पर लेपन करके सबूत मिटाने की कोशिश की। घर के पिछवाड़े पुलिस को राख और कुछ हड्डियां मिली हैं। ससुर की तहरीर पर पुलिस ने लड़की के माता-पिता, भाइयों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। आरोपी भाई फरार हैं।

पुलिस के अनुसार गांव के जग्गन की बेटी कृष्णा की खंडेहा में शादी हुई थी। शादी के बाद मायके और ससुराल वालों में किसी बात पर विवाद हुआ था। पंचायत हुई और समझौते के अनुसार कृष्णा के मायके वालों ने ससुराल वालों से साढ़े तीन लाख रुपये लेकर बेटी को ससुराल भेज दिया था। इस बीच उसने बेटी को जन्म दिया। करीब छह-सात माह पहले कृष्णा को उसके भाई बहाने से मायके ले आए। इसके बाद वह ससुराल नहीं भेज रहे थे। मंगलवार की रात भाइयों ने कृष्णा की बेरहमी से हत्या कर दी और शव जला दिया।
विज्ञापन


भाइयों ने बहन की हत्या क्यों की यह तो समाचार लिखे जाने तक पूरी तरह स्पष्ट नहीं हो सका लेकिन मृतका के माता-पिता से पूछताछ में पुलिस को यह जानकारी जरूर मिली है कि मृतका के दोनों भाई राहुल और संजू कृष्णा के ससुराल वालों से दो लाख रुपये की और मांग कर रहे थे। इसीलिए बहन को ससुराल नहीं जाने दे रहे थे। कहा जा रहा है कि कृष्णा अपनी ससुराल जाना चाहती थी। आशंका जताई जा रही है कि इसी बात पर बहन-भाइयों के बीच झगड़ा हुआ हो और बहन की हत्या करने के बाद सबूत मिटाने के लिए भाइयों ने हत्या कर दी हो। बुधवार की सुबह ग्रामीणों के बीच सुगबुगाहट होने के बाद कृष्णा की हत्या की खबर ससुराल खबर पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोट
कृष्णा की हत्या हुई है। भाइयों ने हत्या की है, और फरार हैं। मृतका के ससुर कल्याण सिंह पुत्र तेज सिंह निवासी खंडेहा की ओर से चार लोगों के खिलाफ तहरीर दी गई, जिस पर रिपोर्ट दर्ज की जा रही है। हत्या की वजह अभी स्पष्ट नहीं है। मायके और ससुराल पक्ष के बीच लेनदेन का एक मामला पता चला है। विभिन्न पहलुओं पर जांच चल रही है। - विनोद कुमार मिश्र, कोतवाल पिसावा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed