{"_id":"5bd0b426bdec2269774f030b","slug":"154040422714-sadabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली चोरी रोकने के लिए गई टीम का विरोध, केबल नहीं हो सकी जब्त","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बिजली चोरी रोकने के लिए गई टीम का विरोध, केबल नहीं हो सकी जब्त
Updated Wed, 24 Oct 2018 11:34 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
न्यूज डेस्क अमर उजाला हाथरस
सादाबाद। 33/11 केवी विद्युत उपकेंद्र के अवर अभियंता भूप सिंह ने बुधवार को अपनी टीम के साथ गांव वेदई में बिजली चोरी रोकने के लिए अभियान चलाया। अभियान में सात लोगों को बिजली चोरी करते हुए पकड़ लिया गया। इस संबंध में थाने में तहरीर दी गई है।
जेई ने तहरीर में बताया कि वह टीजीटू ओमप्रकाश अग्रवाल और संविदाकर्मी कप्तान सिंह के साथ बिजली चोरी रोको अभियान के तहत चेकिंग कर रहे थे। गांव वेदई में चेकिंग के दौरान पवन कुमार, कुलदीप कुमार, राहुल चौहान, जय नारायण, सत्यवीर सिंह, महेंद्र सिंह और महीपाल सिंह को बिजली का अवैध रूप से प्रयोग करते हुए पकड़ा गया।
यह लोग पूर्व में बकाए पर कनेक्शन कट जाने के बाद भी अवैध तरीके से एलटी लाइन को जोड़कर बिजली का प्रयोग कर रहे थे। मौेके पर किसी ने विद्युत बिल जमा करने संबंधी कोई भी कागजात नहीं दिखाया। काफी भीड़ होने और विरोध होने पर केबल जब्त नहीं की जा सकी।