फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   महिला के हत्यारे चाचा भतीजे गिरफ्तार

महिला के हत्यारे चाचा भतीजे गिरफ्तार

Wed, 19 Sep 2018 12:31 AM IST
Updated Wed, 19 Sep 2018 12:31 AM IST
विज्ञापन
महिला के हत्यारे चाचा भतीजे गिरफ्तार
न्यूज डेस्क अमर उजाला हाथरस
विज्ञापन

सासनी। महिला की हत्या के मामले में कोतवाली पुलिस ने सोमवार की देर रात मुखबिर की सूचना पर आरोपी पति और उसके भतीजे को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त बाइक भी बरामद करने का दावा किया है। पुलिस के मुताबिक पूछताछ में आरोपियों ने अपने जुर्म का इकबाल किया है। मंगलवार को पुलिस ने दोनों आरोपियों को मृतका दीपा की हत्या के आरोप में न्यायालय में पेश किया। जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।

प्रभारी निरीक्षक शैलेंद्र सिंह ने बताया कि सोमवार की देर रात वह एवं एसआई उमेश शर्मा हमराहों के साथ रात्रि गश्त पर थे। तभी मुखबिर से सूचना मिली कि दीपा की हत्या के आरोपी बाइक से पराग डेयरी के निकट अपनी दुकान से कुछ सामान निकालने गए हैं। पुलिस ने घेराबंदी कर दोनों आरोपियों को दबोच लिया और थाने ले आई।
विज्ञापन


पूछताछ में एक आरोपी ने अपना नाम जितेंद्र उर्फ जीतू बताते हुए बिजलीघर निवासी मृतक दीपा का पति होने का दावा किया, जबकि दूसरे आरोपी ने अपना नाम सचिन पुत्र जयप्रकाश निवासी बिजलीघर बताया है। दोनों ने अपने अपने जुर्म का इकबाल करते हुए बताया कि दीपा के व्यवहार से तंग आकर उसकी हत्या की योजना बनाई थी। आरोपियों ने बताया कि वह वही बाइक है, जिस पर रखकर दीपा के शव को ठिकाने लगाया गया था। आरोपियों ने बताया कि हमने दीपा की हत्या आठ सितंबर को ही कर दी थी, लेकिन शव को नौ सितंबर को ठिकाने लगाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed