{"_id":"5b4fa43c4f1c1b4b748b5bf8","slug":"15319460413-tappal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"यमुना एक्सप्रेस-वे पर पंचर के टायर बदलते समय कैंटर चालक को ट्रक ने रौंदा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
यमुना एक्सप्रेस-वे पर पंचर के टायर बदलते समय कैंटर चालक को ट्रक ने रौंदा
Updated Thu, 19 Jul 2018 02:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्राइम न्यूज, अमर उजाला, अलीगढ़।
थाना अंतर्गत यमुना एक्सप्रेस-वे पर बुधवार को कैंटर चालक को टायर बदलते समय एक ट्रक ने रौंद दिया। अस्पताल ले जाते समय रास्ते में चालक की मौत हो गई।
सिविल लाइन गोला बाजार मैनपुरी निवासी कैंटर चालक मुकेश चंद पुत्र पन्नालाल (45) बुधवार को अलीगढ़ से माल लादकर दिल्ली जा रहा था। कैंटर चालक एक्सप्रेस वे पर स्यारोल के निकट पहुंचा था कि तभी कैंटर के पहिये में पंक्चर हो गया।
चालक एक्सप्रेस वे पर कैंटर का पहिया बदल रहा था कि तभी आगरा की ओर से तेज रफ्तार से आ रहे ट्रक ने चालक को रौंद दिया। आसपास के लोगों ने घटना की सूचना टप्पल पुलिस को दी। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस घायल चालक को उपचार के लिए दिल्ली ले जा रही थी।
रास्ते में उसने दम तोड़ दिया। पुलिस ने घटना की सूचना मृतक चालक के परिजनों को दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अलीगढ़ भेज दिया है। कार्यवाहक थाना प्रभारी अनुज कुमार सैनी ने बताया दुर्घटना करने वाले ट्रक के चालक को गिरफ्तार कर लिया है और मृतक के पुत्र गोविंद की तहरीर के आधार पर घटना का अभियोग पंजीकृत कर लिया है।