फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   युवती की हत्या की आशंका में खुदवाया गया खेत, मिले बाल

युवती की हत्या की आशंका में खुदवाया गया खेत, मिले बाल

Thu, 12 Jul 2018 02:28 AM IST
Updated Thu, 12 Jul 2018 02:28 AM IST
विज्ञापन
युवती की हत्या की आशंका में खुदवाया गया खेत, मिले बाल
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, अतरौली (अलीगढ़)।
विज्ञापन


अतरौली थाना क्षेत्र के गांव कनकपुर में ननिहाल आई युवती की हत्या कर शव ठिकाने लगाने की 29 जून से उठ रही चर्चाओं के बीच बुधवार को पुलिस ने घर से खेतों तक सुबूत तलाशे। मक्के के एक खेत में जेसीबी से करीब 10 फिट गहराई तक खुदाई कराई गई। हालांकि खुदाई में लाश तो नहीं मिली लेकिन गड्ढा खुदते ही उठी दुर्गंध, महिला के बाल समेत कुछ अवशेष जरूर बरामद हुए हैं। इन्हें जांच के लिए विधि विज्ञान प्रयोगशाला में भेजा जाएगा। वहीं फॉरेंसिक एक्सपर्ट के साथ ही डॉग स्क्वाड भी घर से खेतों तक हत्या के सुबूत तलाशने में जुटा रहा। गांव के चौकीदार की तहरीर पर हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई है।

संभल जिले के धनारी थाना क्षेत्र के गांव दिलौरा निवासी राजेंद्र सिंह यादव की कनकपुर गांव में ससुराल है। 27 जून को शादी समारोह में राजेंद्र सिंह का परिवार यहां आया था। साथ में उनकी बेटी प्रीती भी आई थी। 29 जून को गांव में प्रीती की हत्या की चर्चाएं शुरू हुई। चर्चा थी कि ननिहाल वालों ने हत्या कर शव गांव के बाहर किसी खेत में दफन कर दिया है। 2 जुलाई को यह चर्चा पुलिस के पास पहुंची। पुलिस गांव पहुंची तो प्रीती के ननिहाल वाले ताला बंद कर घर से लापता थे। गांव में खुलकर कोई कुछ नहीं बोल रहा था। पुलिस ने गोपनीय तरीके से जानकारी जुटानी शुरू की।
विज्ञापन


जिन पर हत्या का आरोप है वह सभी लापता हैं। अतरौली पुलिस ने धनारी (संभल) पुलिस से संपर्क साधा तो पूजा के पिता राजेंद्र सिंह का परिवार भी गांव से लापता था। इससे पुलिस का शक बढ़ता गया। पुलिस ने खेतों में शव की तलाश शुरू की लेकिन जानकारी नहीं हो सकी। इसी बीच पुलिस ने गांव के वेदप्रकाश के मक्का के खेत में शव दफनाए जाने की आशंका जताई लेकिन खेत में पानी भरे होने से कुछ नजर नहीं आया।
विज्ञापन
विज्ञापन


बुधवार को सीओ प्रशांत सिंह, कोतवाल उत्तमचंद पटेल, जिरौली चौकी इंचार्ज रामकेश राजपूत, तेवथू चौकी इंचार्ज लखमी सिंह फॉरेंसिक एक्सपर्ट और डॉग स्क्वाड के साथ गांव पहुंचे। पुलिस ने वेदप्रकाश के खेत में गहन तलाशी अभियान चलाया। फसल के बीचों बीच मक्के के पौधे टूटे देख पुलिस अधिकारियों का माथा ठनका। कुछ चौड़ाई में ऐसा लग रहा था कि घास बाद में उगी है। उस स्थान पर पुलिस ने मजदूरों के जरिए खुदाई शुरू करा दी। कुछ देर खुदाई होने पर अचानक तेज बदबू आने लगी। महिला के सिर के बाल भी मिले। दुर्गंध अधिक होने से मजदूरों ने खुदाई बंद कर दी। इसके बाद जेसीबी मंगवाकर करीब 10 फिट लंबाई और 5 फिट चौड़ाई में गड्ढा खुदवाया गया लेकिन शव नहीं मिला।

... तो मिल सकता था शव
गांव में चर्चा थी कि जितनी सक्रियता पुलिस अब दिखा रही है, यही युवती की हत्या करने की खबर मिलने के बाद दिखाई होती तो युवती का शव बरामद हो जाता। लोगों में चर्चा थी कि पुलिस की लापरवाही के चलते शव को गड्ढे से निकालकर दूसरी जगह ठिकाने लगाने का मौका आरोपियों को मिल गया।

- खेत में खुदाई में मिट्टी में दबे मिले बाल किसी महिला के हैं। गड्ढे में मिली मिट्टी से स्पष्ट है कि मिट्टी भी खुदाई करके बाद में डाली गई है। बाल और मिट्टी के नमूने जांच के लिए आगरा प्रयोगशाला भेजे जा रहे हैं। ऐसा संभव लग रहा है कि किसी महिला के शव को यहां दफन किया गया हो। शव दो सप्ताह में गलने लगता है, इसलिए बाल यहां रह गए हों। लग रहा है कि शव यहां से निकालकर दूसरी जगह ठिकाने लगाया गया है। - मुमताज अली, प्रभारी फॉरेंसिक।

- कनकपुर गांव निवासी विजेंद्र सिंह की भांजी प्रीती यहां आई थी। 29 जून से वह लापता है। विजेंद्र व राजेंद्र दोनों परिवार समेत फरार हैं। बुलाने पर भी सामने नहीं आ रहे। ऐसा लग रहा है कि प्रीती की हत्या कर शव वेदप्रकाश के खेत में दफन किया गया था। खुदाई के दौरान अवशेष तो मिले हैं, लेकिन शव नहीं मिला। आशंका है कि मौका पाकर आरोपियों ने शव कहीं और ठिकाने लगा दिया गया। आरोपियों की तलाश जारी है। चौकीदार की तहरीर पर हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। - उत्तमचंद पटेल, कोतवाल।


- कनकपुर में युवती की हत्या की बात सामने आई है। आरोपियों के द्वारा शव को वेदप्रकाश के खेत से निकालकर दूसरी जगह ठिकाने लगाया गया है। हत्या का मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की गिरफ्तारी और शव बरामदगी के प्रयास किए जा रहे हैं।- अजय कुमार साहनी, एसएसपी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed