{"_id":"5aa6e44f4f1c1bb2758b5104","slug":"152088710414first-page-chandaus-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रिस्ते के चाचा ने किया भतीजी से रेप-First Page","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रिस्ते के चाचा ने किया भतीजी से रेप-First Page
Updated Tue, 13 Mar 2018 02:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, चंडौस।
चंडौस कोतवाली क्षेत्र के एक गांव मेें रविवार को देर शाम रिश्ते के चाचा ने अकेले देख नाबालिग भतीजी से घर में घुसकर दुष्कर्म किया। किशोरी ने पुलिस को बताया कि आरोपी ने दो दिन पहले भी उसके साथ बलात्कार किया था परंतु उसके धमकाने के कारण वह चुप रह गई थी। पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर आरोपी को दबोच लिया है। पीड़ित किशोरी का डाक्टरी परीक्षण कराया गया है।
बताते हैं कि कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की निवासी किशोरी (14) शनिवार को अपने घर में अकेली थी। परिजन पशुओं की देखभाल के लिए घेर में गए थे। किशोरी को घर में अकेले देखकर उसके रिश्ते का चाचा शशी सिंह घर में घुस गया और उससे जबरन दुष्कर्म कर भाग निकला।
परिजनों के लौटने पर किशोरी ने जानकारी दी तो उनके होश उड़ गए। परिजनों ने पुलिस कंट्रोल रूम में सूचना दी, जिस पर पीआरवी व कोतवाली पुलिस तुरंत मौके पर पहुंच गई। आरोपी को गांव में ही तलाश कर पुलिस ने पकड़ लिया।
विज्ञापन
बताते हैं कि आरोपी ने दो दिन पूर्व भी किशोरी को अपनी हवस का शिकार बनाया था और चुप रहने की धमकी दी थी। डर की वजह से किशोरी ने पहले दिन किसी को दुष्कर्म की बात नहीं बताई थी। सोमवार को पुलिस की पूछताछ में उसने यह बात बताई।
दुष्कर्म के आरोपी को पकड़ लिया गया है। वह पीड़िता का रिश्ते में चाचा लगता है। किशोरी का डाक्टरी परीक्षण कराया गया है। मेडिकल रिपोर्ट के बाद किशोरी के न्यायालय में बयान कराए जाएंगे।
- नीरज जादौन, एएसपी।