{"_id":"5cd73467bdec2206fd72b4c9","slug":"151557607527-aligarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आग से झुलसी महिला की मौत, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
आग से झुलसी महिला की मौत, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप
विज्ञापन
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
जनपद के हरदुआगंज थाना क्षेत्र के गांव नारौली में दो दिन पहले संदिग्ध आग से झुलसी महिला ने शनिवार सुबह उपचार के दौरान जेएन मेडिकल कालेज में दम तोड़ दिया। महिला के मायके वालों ने ससुरालियों पर मारपीट करने के बाद जलाकर हत्या करने का आरोप लगाया है। मायके वालों ने हरदुआगंज पुलिस को ससुरालियों के खिलाफ तहरीर दी है। इधर, पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों के सुपुर्द कर दिया है।
सपना चौहान (21) पुत्री संजीव निवासी जरगांव, चंदौसी की शादी डेढ़ वर्ष पूर्व हरदुआगंज के गांव नारौली निवासी गुड्डू के साथ हुई थी। मृतका के ताऊ लोकेश के मुताबिक नौ मई की रात को बेटी की ससुराल से फोन आया कि तुम्हारी बेटी आग लगने के कारण झुलस गई है। जेएन मेडिकल कालेज में उसका उपचार चल रहा है। यहां आकर देखा तो बेटी गंभीर झुलसी हालत में भर्ती थी।
उसके ससुरालियों से जब आग लगने के पीछे का कारण पूछा तो तरह-तरह की कहानियां बताने लगे। जबकि देखने से साफ प्रतीत हो रहा था कि बेटी किसी हादसे में नहीं बल्कि जानबूझकर जलाई गई मालूम हो रही थी। मामले में ससुरालियों के खिलाफ हरदुआगंज पुलिस को तहरीर दी है। ताऊ लोकेश के अनुसार शादी के बाद एक दो बार पति-पत्नी के बीच झगड़ा हुआ था।