फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   ट्रेनों में जहरखुरानी करने वाले को दबोचा, भेजा जेल

ट्रेनों में जहरखुरानी करने वाले को दबोचा, भेजा जेल

Sun, 12 May 2019 02:15 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 12 May 2019 02:15 AM IST
विज्ञापन
ट्रेनों में जहरखुरानी करने वाले को दबोचा, भेजा जेल
क्राइम न्यूज, अमर उजाला अलीगढ़।
विज्ञापन


जीआरपी ने चेकिंग के दौरान ट्रेनों में यात्रियों से दोस्ती कर जहरखुरानी का शिकार बना लूटने वाले गिरोह के एक सदस्य को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि शातिर आठ सालों से यात्रियों को अपना शिकार बना रहा है। शनिवार को उसे न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया है।

जीआरपी ने शुक्रवार रात प्लेटफार्म नंबर दो से ट्रेनों में जहरखुरानी कर लूट की घटनाओं को अंजाम देने वाले एक आरोपी को पकड़ा है। थाना प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार ने बताया कि गश्त के दौरान आरोपी को पकड़ गया है। यह अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर ट्रेन में रिजर्वेशन करा यात्रियों को अपनी सीट पर बैठाते थे।
विज्ञापन


बाद में उनसे दोस्ती कर किसी भी खाने की चीज में नशीला पाउडर मिलाकर उन्हें अपना शिकार बनाते थे। पूछताछ में आभियुक्त ने अपना नाम मनोज निवासी गांव रामपुरा थाना ऐरवा कटरा जिला औरेया बताया। तलाशी में इनके पास से 250 ग्राम नशीला पाउडर, दो नशीली नमकीन के पैकेट, तीस नशीली गोलियां, पूर्व में लूटा हुई एक घड़ी व दो हजार रुपये बरामद हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


अभियु्क्त करीब आठ साल से अपने साथी एहसान व अन्य के साथ मिल यात्रियों को शिकार बना रहा है। थाना जीआरपी सहित अन्य थानों में अभियुक्त के खिलाफ कई मुकदमे दर्ज हैं। शनिवार को जीआरपी ने अभियु्क्त को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed