{"_id":"5c9bda67bdec2213e272f6be","slug":"151553717863-aligarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"म ठिया पाड़ा में सिलिंडर लीक होने से घर में लगी आग","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
म ठिया पाड़ा में सिलिंडर लीक होने से घर में लगी आग
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्राइम न्यूज, अमर उजाला, अलीगढ़।
थाना सासनी गेट के मठिया पाड़ा में बुधवार को एक घर में आग लग गई। आग लगने के पीछे सिलिंडर से गैस रिसाव होने की वजह बताई जा रही है। आग से घर की दूसरी मंजिल में रखे बिस्तर, रजाई सहित अन्य कपड़े जल गए। गनीमत रही कि इसमें किसी भी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। सूचना पर पहुंची दमकल ने आग पर काबू पाया। आग बुझने के बाद आसपास के लोगों सहित परिवार के लोगों ने राहत की सांस ली।
घटनाक्रम करीब दोपहर 12 बजे का है। विजय पुत्र ज्वाला प्रसाद निवासी समना पाड़ा, सासनी गेट की मठिया पाड़ा में भवन निर्माण सामग्री की दुकान है। दुकान के ऊपर घर बना हुआ है। इसमें विजय का नौकर अजय परिवार सहित रहता है। अजय के मुताबिक गैस सिलिंडर में रिसाव होने के कारण घर में आ लग गई। इससे रजाई, बिस्तर और अन्य कपड़े जल गए। गनीमत रही कि परिवार के सभी लोग सुरक्षित बाहर निकल आए। सूचना पर पहुंची दमकल ने आग को बुझाया।