{"_id":"5c71a37fbdec22738d0b703d","slug":"151550951295-aligarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्र के संग मारपीट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
छात्र के संग मारपीट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्राइम न्यूज, अमर उजाला, अलीगढ़।
एएमयू के कम्यूनिटी कालेज के छात्र संग शुक्रवार को कालेज के ही अन्य छात्रों ने मारपीट कर दी। छात्र एम वॉक अंतिम वर्ष की पढ़ाई कर रहा है। वह परीक्षा देकर बाहर निकल रहा था। तभी उसके साथ मारपीट की गई।
मारपीट कर हमलावर छात्र मौके से भाग गए। छात्र ने हमलावरों के खिलाफ विभागाध्यक्ष को लिखित तौर पर और विवि के प्रॉक्टर को मौखिक तौर पर अपनी शिकायत दर्ज कराई है। शनिवार दोपहर पीड़ित छात्र एसएसपी से भी मिला। वहां भी मौखिक शिकायत दर्ज कराई है।
छात्र ज्ञानेश कुमार ने बताया कि कालेज में परीक्षाएं चल रही हैं। शुक्रवार को वह परीक्षा देकर लौट रहा था। इसी दौरान परिसर के अंदर ही कुछ छात्रों ने उसे पकड़ लिया। इससे पहले की वह कुछ समझ पाता उन्होंने बेल्ट और डंडों से मारपीट शुरू कर दी। मारपीट कर भाग गए। यह पूरी घटना पॉलीटेक्निक कालेज के सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।
विज्ञापन
छात्र के अनुसार उसे हमला किस कारण से हुआ। इसके बारे में कोई जानकारी नहीं है। छात्र के अनुसार इस मामले में विभागाध्यक्ष को लिखित शिकायत दी है। विवि के प्रॉक्टर के कार्यालय पर भी गया था।
मगर वह शाम पांच बजे के बाद वहां से जा चुके थे। इससे पहले वह एसएसपी से भी मिला। उन्होंने लिखित में शिकायत मांगी, मगर वहां से बिना लिखित शिकायत के ही छात्र चला आया।
शाम बजे तक लिखित में शिकायत दर्ज नहीं कराई है। मौखिक शिकायत दर्ज कराई है। इस मामले में एम वॉक कोर्स समन्वयक को मामले को देखने और उचित कार्रवाई का निर्देश दिया है।
- प्रो. मोहसिन खान, प्रोक्टर, एएमयू
जिस प्रकार से एएमयू छात्र ज्ञानेश के साथ ठाकुर अजय सिंह के पोस्ट फेसबुक पर शेयर करने को लेकर मारपीट की घटना हुई है, यह सोची समझी साजिश है और प्रशासन तथा इंतजामिया को कई वर्ष पहले से लेकर अब तक हिंदू छात्रों से हो चुकी अप्रिय घटनाओं से मैंने अवगत कराया गया था, परंतु प्रॉक्टर एवं रजिस्ट्रार के संरक्षण पर ये सब घटना होती जा रही हैं । 12 फरवरी के घटनाक्रम के बाद भी एएमयू प्रशासन अपनी विभाजनकारी मानसिकता से काम कर रहा है और हिन्दू छात्रों पर अत्याचार हो रहा है। प्रशासन से स्पष्ट करके बात होगी कि पीड़ित द्वारा दी गई शिकायत पर एफआईआर के आदेश दिए जाएं। प्रॉक्टर हिन्दू छात्रों की रक्षा कर पाने में अक्षम है।
- डॉ. निशित शर्मा जिला प्रवक्ता भाजपा