फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   किशोरी से दुष्कर्म का आरोप, एसएसपी से लगाई गुहार

किशोरी से दुष्कर्म का आरोप, एसएसपी से लगाई गुहार

Wed, 14 Nov 2018 02:07 AM IST
Updated Wed, 14 Nov 2018 02:07 AM IST
विज्ञापन
किशोरी से दुष्कर्म का आरोप, एसएसपी से लगाई गुहार
क्राइम न्यूज, अमर उजाला, अलीगढ़
विज्ञापन

थाना जवां के एक गांव में शौच करने गई किशोरी से दो युवकों ने दुष्कर्म कर मारपीट की। आरोप है कि युवक दुष्कर्म करने के बाद किशोरी को अपने घर ले गए। जहां मौजूद युवक की मां-बाप और ग्राम प्रधान ने किशोरी को जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित की मां ने मंगलवार को एसएसपी कार्यालय पहुंचकर न्याय की गुहार लगाई है।

थाना जवां क्षेत्र की महिला ने बताया कि बीती नौ नवंबर को भाईदूज के लिए अलीगढ़ आई हुई थी। आरोप है कि उसके पीछे से पड़ोस के ही दो युवकों ने शौच जाते वक्त उसकी दोनों बेटियों को पकड़ लिया। छोटी को भगाकर बड़ी बेटी के साथ दुष्कर्म किया। उसके बाद युवक उसे जबरन घर ले गया। जहां मौजूद ग्राम प्रधान, मां-बाप और गांव के अन्य व्यक्ति ने उसे धमकाया। पूरी घटना किशोरी ने अपनी मां को बताई। आरोप है कि जब पीड़ित की मां थाने में रिपोर्ट दर्ज कराने गई तो उन्हें भगा दिया। पीड़िता की मां ने मंगलवार को एसएसपी से न्याय की गुहार लगाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed