{"_id":"5be0a0f9bdec2269625f65ec","slug":"151541447929-aligarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शाहबेज की हत्या में एक और गिरफ्तार, एक ने किया सरेंडर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शाहबेज की हत्या में एक और गिरफ्तार, एक ने किया सरेंडर
Updated Tue, 06 Nov 2018 01:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्राइम न्यूज, अमर उजाला, अलीगढ़।
महानगर के सिविल लाइंस इलाके में हबीब हॉल के सामने गैंगवार में हुई शाहबेज की हत्या में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है, जबकि एक ने कोर्ट में सरेंडर कर दिया है। वहीं मुनीर के साथी जुबैर की सरगर्मी से तलाश में पुलिस सरगर्मी से जुटी है। दिल्ली पुलिस भी उसके पीछे लग गई है। इधर, सरेंडर कर जेल गए आरोपी को रिमांड पर लेने के लिए पुलिस प्रयासरत है।
पिछले पखवाड़े जीवनगढ़ के शाहबेज की आपसी रंगबाजी में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस हत्या में कुख्यात शूटर मुनीर के साथी जुबैर व उसके गैंग के सदस्य नामजद किए गए थे। इनमें से दो को पूर्व में पुलिस गिरफ्तार कर चुकी है, जबकि एक आरोपी बिल्लू उर्फ अब्दुल कादिर निवासी गली नंबर 15 जीनवगढ़ क्वार्सी को रविवार को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है।
वहीं शाहबेज की हत्या में कुमैल निवासी बाबरी मंडी की बाइक प्रयोग हुई थी, उसने शनिवार को कोर्ट में सरेंडर कर दिया। वहां से उसे जेल भेज दिया गया। इंस्पेक्टर सिविल लाइंस विनोद कुमार के अनुसार अब कुमैल को रिमांड पर लिया जाएगा। वहीं जुबैर के लिए उनके प्रयास जारी हैं।
विज्ञापन
बाइक चोरी व अन्य चोरियों में कई गिरफ्तार
महानगर की थाना देहली गेट पुलिस ने अनीश व मोहसीन निवासीगण भुजपुरा कोतवाली नगर, रमान निवासी तालसपुर देहलीगेट को अनीस की दुकान से कटी हुई बाइकों के पुर्जों, 65 बाइकों की आरसी आदि के साथ गिरफ्तार किया है। वहीं बन्नादेवी पुलिस ने इमराना निवासी ऊपरकोट को चोरी के दो मोबाइल सहित मसूदाबाद से गिरफ्तार किया है। क्वार्सी पुलिस ने अल्ताफ व माजिद निवासी मौलाना आजाद नगर को चोरी के माल सहित दबोचा है। इसी तरह बन्नादेवी पुलिस ने आरिस निवासी नगला पटवारी को चोरी के मामले में दबोचा है।