फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   थाने के सामने बस लूटने की सूचना पर दौड़ी पुलिस

थाने के सामने बस लूटने की सूचना पर दौड़ी पुलिस

Sat, 27 Oct 2018 02:48 AM IST
Updated Sat, 27 Oct 2018 02:48 AM IST
विज्ञापन
थाने के सामने बस लूटने की सूचना पर दौड़ी पुलिस
क्राइम न्यूज, अमर उजाला, अलीगढ़
विज्ञापन

थाने के सामने ही दिन दहाड़े रोडवेज की बस लूटे जाने की सूचना पर पुलिस में हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने जब यात्रियों के चीखने चिल्लाने की आवाजें सुनी तो शक और गहरा गया। बाद में पता चला कि टिकट के बकाया पैसों को लेकर कुछ यात्रियों का कंडक्टर से विवाद हो गया था जिसके चलते मारपीट की घटना हुई। ड्राइवर ने पुलिस को लूट होने की सूचना दी थी।

ग्रेटर नोयडा के एक रोडवेज की बस अलीगढ़ आ रही थी। कुछ यात्रियों को बन्ना देवी नुमाइश मैदान पर उतरना था तो उन्होंने बस परिचालक से बस को वहां रोकने को कहा। यात्रियों के कुछ पैसे परिचालक पर बकाया थे। इस बकाए की राशि को लेकर परिचालक और यात्री में विवाद हो गया। विवाद बढ़ा तो मारपीट होने लगी। यह देखकर बस में अन्य यात्रियों के साथ बैठे कुछ बच्चे रोने लगे। अन्य यात्रियों ने जब झगड़ा कर रहे यात्रियों से ऐसा नहीं करने को कहा तो झगड़ा करने वाले अन्य यात्रियों से उलझ गए। कुछ देर के लिए बेहद अफरा तफरी की स्थिति बन गई। महिलाएं और बच्चियां चीखने चिल्लाने लगीं। इस बीच ड्राइवर ने पुलिस को बस में लूट होने की सूचना दे दी। थाने के पास ही दिन दहाड़े बस लुटने की सूचना पर पुलिस में हड़कंप मच गया। मौके पर डायल 100 और लैपर्ड आदि के साथ थाना पुलिस भी पहुंच गई। वहां पर जब हकीकत पता चली तो पुलिस ने सूचना देने वाले को फटकार लगाई कि उसे कम से कम सही सूचना देनी चाहिए थी। पुलिस झगड़ा कर रहे यात्रियों को थाने ले आई। बाद में दोनों पक्षों में समझौता हो गया। जिसके बाद मामला शांत हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed