फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   बैंक की लापरवाही..पूर्व मंत्री के बेटों के खाते से करोड़ों का लेनदेन

बैंक की लापरवाही..पूर्व मंत्री के बेटों के खाते से करोड़ों का लेनदेन

Mon, 16 Jul 2018 02:28 AM IST
Updated Mon, 16 Jul 2018 02:28 AM IST
विज्ञापन
बैंक की लापरवाही..पूर्व मंत्री के बेटों के खाते से करोड़ों का लेनदेन
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


नोटबंदी के बाद से बैंकों की कार्यप्रणाली पर लगातार सवाल उठते जा रहे हैं। ताजा प्रकरण स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की एसएमई शाखा घंटाघर का है। जिसमें सत्ताधारी दल से जुड़े जिले के एक कद्दावर नेता के पुत्रों के नाम के ट्रस्टी खाते में करोड़ों रुपये का लेन देन हो गया। पुलिस को इस मामले में तहरीर दी गई। जिसके आधार पर सिविल लाइंस पुलिस ने बैंक के अधिकारियों व कर्मचारियों पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। तहरीर के अनुसार मारुति एजूकेशन ट्रस्ट के सचिव देवेश सिंह और ट्रस्टी अरविंद कुमार सिंह हैं। अरविंद सिंह बड़े तो देवेश छोटे सगे भाई हैं। यह दोनों भाजपा के कद्दावर नेता पूर्व मंत्री/एमएलसी ठा.जयवीर सिंह के पुत्र हैं जो शिक्षा क्षेत्र से जुड़े हैं। इनमें से अरविंद सिंह बसपा से लोकसभा का चुनाव भी लड़ चुके हैं।

देवेश कुमार सिंह की ओर से बन्नादेवी के अंकुर गौतम को अधिकृत कर दी गई तहरीर में कहा है कि प्रार्थी देवेश सिंह इस ट्रस्ट के सचिव हैं, जबकि अरविंद कुमार सिंह ट्रस्टी हैं। ट्रस्ट का एक चालू खाता नंबर 31252746472 स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की एसएमई शाखा समदर रोड घंटाघर में है। इस खाते का संचालन सचिव और ट्रस्टी की देखरेख में चल रहा है। मगर उक्त खाते में पिछले काफी समय से किसी रकम का कोई लेन देन नहीं किया गया। इस कारण से खाते को बंद करने का निवेदन बैंक अधिकारियों से किया गया था। 27 अप्रैल 2017 को इसके लिए लिखित निवेदन ट्रस्ट के सचिव की ओर से किया था। लेकिन लिखित और मौखिक आग्रह के बाद भी मैनेजर और कर्मचारियों ने इसको बंद नहीं किया।
विज्ञापन


निवेदन को अनुचित बताते हुए इसमें बैंक मुलाजिम टालमटोल करते रहे। 9 जुलाई 2018 के इस खाते के निकाले गए स्टेटमेंट से पता चला कि इसमें करोड़ों रुपये अव्यवहारिक लेन देन अधिकारियों और कर्मचारियों की मिलीभगत से हुआ है। ये स्टेटमेंट देख कर सचिव और ट्रस्टी दंग रह गए। क्योंकि 2 जनवरी 2017 से 17 मार्च 2018 तक इस खाते में कोई लेनदेन नहीं किया गया था। इसके विपरीत खाते में करोड़ों रुपये का लेन देन होना दिखा दिया गया है। थाना सिविल लाइन में उक्त प्रकरण की तहरीर में दोषी बैंक कर्मियों के विरुद्ध कार्रवाई और मामले की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की गई। इंस्पेक्टर सिविल लाइंस विनोद कुमार के अनुसार इस संबंध में बैंक अधिकारियों व कर्मचारियों पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। इधर, ट्रस्टी और सचिव ने व्यक्तिगत रूप से पुलिस प्रशासनिक अधिकारियों से इस पूरे मामले की गहन पड़ताल कर आरोपी बैंक अधिकारियों और कर्मचारियों के विरुद्ध कड़ी से कड़ी कार्रवाई करने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन


पहले भी हुई ऐसी घटना
कुछ दिन पहले स्टेट बैंक मुख्य शाखा में एक छात्र के खाते में दस करोड़ रुपये आ गए थे, जो बाद में बैंक ने वापस ले लिए। ये मामला भी इंट्री करने में हुई गड़बड़ी की वजह से हुआ था। इस मामले का संज्ञान आयकर विभाग ने भी लिया था।


एमएलसी ठा.जयवीर सिंह के परिवार से जुड़े ट्रस्ट के बैंक खाते में बैंक स्टाफ ने कुछ रकम डालकर निकाली है। इसकी शिकायत पर जांच कराई गई और सिविल लाइंस में मुकदमा दर्ज कराया गया है। अब जांच के आधार पर आगे कार्रवाई की जाएगी।
- अतुल श्रीवास्तव एसपी सिटी
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed